Falta Election Result 2026 : फाल्टा सीट पर पुष्पा बने जहांगीर खान का जमानत जब्त, हवा में उड़ गई TMC, जश्न शुरू

Global Bharat 24 May 2026 06:06: PM 1 Mins
Falta Election Result 2026 : फाल्टा सीट पर पुष्पा बने जहांगीर खान का जमानत जब्त, हवा में उड़ गई TMC,  जश्न शुरू

Falta Election Result :  पश्चिम बंगाल की फाल्टा विधानसभा सीट पर हुए पुनर्मतदान के नतीजों ने राज्य की राजनीति में बड़ा उलटफेर कर दिया है. बीजेपी प्रत्याशी देबांग्शु पांडा ने रिकॉर्ड 1.09 लाख वोटों के अंतर से ऐतिहासिक जीत दर्ज कर सभी राजनीतिक समीकरण बदल दिए. सबसे बड़ी बात यह रही कि टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान, जिन्हें इलाके में पुष्पा के नाम से भी जाना जाता है, अपनी जमानत तक नहीं बचा सके.

मतगणना शुरू होते ही बीजेपी ने भारी बढ़त बना ली थी. शुरुआती राउंड से लेकर अंतिम चरण तक देबांग्शु पांडा लगातार आगे रहे और विपक्ष पूरी तरह मुकाबले से बाहर दिखाई दिया. परिणाम घोषित होते ही बीजेपी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया, मिठाइयां बांटीं और इसे बंगाल में बदलाव की शुरुआत बताया. 

इस चुनाव में दूसरा स्थान सीपीएम को मिला, जबकि कांग्रेस तीसरे नंबर पर रही. सत्ताधारी टीएमसी चौथे स्थान पर पहुंच गई, जिसे राजनीतिक गलियारों में बड़ा झटका माना जा रहा है. राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि फाल्टा का परिणाम सिर्फ एक सीट की हार-जीत नहीं, बल्कि बंगाल की बदलती राजनीतिक हवा का संकेत है. 

चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी ने भ्रष्टाचार, कानून-व्यवस्था और स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाया था. वहीं, टीएमसी पर जनता से दूरी बनाने के आरोप लगे. माना जा रहा है कि इसी नाराजगी का असर वोटिंग में दिखाई दिया. सरकार बदली फिर फाल्टा हाथ से निकल गया. 

फाल्टा सीट के नतीजे अब पूरे पश्चिम बंगाल में चर्चा का विषय बन चुके हैं. बीजेपी इस जीत को आने वाले चुनावों के लिए बड़ा संकेत मान रही है, जबकि टीएमसी के लिए यह परिणाम गंभीर राजनीतिक चेतावनी माना जा रहा है.

Debangshu Panda Falta Seat Result 2026 BJP West Bengal Falta Election News South 24 Parganas BJP Lead

Description of the author

Recent News