''इसकी कहानी खत्म कर दे...'' पिता नवाब ने बेटे असद को सूर्या की हत्या के लिए उकसाया; गाजियाबाद कांड में चौंकाने वाला खुलासा

Amanat Ansari 31 May 2026 06:22: PM 1 Mins
''इसकी कहानी खत्म कर दे...'' पिता नवाब ने बेटे असद को सूर्या की हत्या के लिए उकसाया; गाजियाबाद कांड में चौंकाने वाला खुलासा

गाजियाबाद: बाइक चलाने के छोटे से विवाद ने एक युवक की जान ले ली. 17 वर्षीय सूर्यप्रताप उर्फ सूर्या चौहान की निर्मम हत्या के मामले में नया और दिल दहला देने वाला खुलासा हुआ है. पुलिस पूछताछ में सामने आया कि मुख्य आरोपी असद को उसके पिता नवाब ने खुद हत्या के लिए उकसाया था.

28 मई को नवनीत विहार की गली नंबर-4 में हुई इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी मचा दी. पुलिस के अनुसार, फरहान ने असद को चाकू थमाई और पिता नवाब ने कहा, ''इसकी कहानी खत्म कर दे''. इसके बाद असद ने सूर्या के पेट में चाकू घोंप दिया.

क्या था पूरा मामला?

दोपहर करीब 3 बजे बाइक चलाने को लेकर असद और सूर्या के बीच विवाद हो गया.
असद ने घर जाकर पिता नवाब और साथियों को बताया.
सभी ने मिलकर सूर्या को “सबक सिखाने” की साजिश रची.
साढ़े तीन बजे सूर्या को घेर लिया गया, फरहान ने चाकू दी और नवाब के उकसाने पर असद ने वार कर दिया.
गंभीर रूप से घायल सूर्या को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

गिरफ्तारियां और एनकाउंटर

मुख्य आरोपी असद पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित था. रविवार को खोड़ा क्षेत्र में पुलिस एनकाउंटर में असद मारा गया. पुलिस ने असद के पिता नवाब, फरहान और आतिफ को गिरफ्तार कर लिया है. सूर्या की मां ने पहले ही आरोप लगाया था कि उनके बेटे को बहाने से बुलाकर हमला किया गया.

हिंदू संगठनों में भी इस घटना को लेकर काफी आक्रोश है. पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है. इस घटना ने एक बार फिर से समाज में सांप्रदायिक तनाव और युवाओं में बढ़ती हिंसा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Surya Chauhan Ghaziabad Murder Case Suryapratap Murder Ghaziabad

Recent News