नीम के पेड़ से 500 के नोटों की बारिश ! लूटने लगी भीड़, जानिए कुदरत का है करिश्मा या कुछ और है कहानी ?

Global Bharat 31 May 2026 09:44: PM 1 Mins
नीम के पेड़ से 500 के नोटों की बारिश ! लूटने लगी भीड़, जानिए कुदरत का है करिश्मा या कुछ और है कहानी ?


बुलंदशहर : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले की कचहरी में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया, जहां कुछ देर के लिए कचहरी परिसर में नोटों की बारिश होने लगी. आसमान से गिरते नोटों को देखकर लोगों में रुपये बटोरने की होड़ मच गई और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति बैनामा कराने के लिए अधिवक्ता आमिर के चैंबर पर पहुंचा था. बैनामे के लिए स्टांप खरीदने की जिम्मेदारी अधिवक्ता के सहकर्मी रविंद्र लोधी को दी गई थी. रविंद्र के बैग में करीब दो लाख रुपये रखे हुए थे. इसी दौरान अचानक एक बंदर बैग छीनकर पास के नीम के पेड़ पर चढ़ गया. 

पेड़ पर बैठकर बंदर ने बैग खोल लिया और उसमें रखे 500-500 रुपये के नोट एक-एक कर नीचे फेंकने लगा. नोट गिरते देख वहां मौजूद लोग उन्हें उठाने के लिए दौड़ पड़े. काफी देर तक परिसर में नोट बटोरने का सिलसिला चलता रहा.

घटना के बाद बैग वापस मिला, लेकिन करीब दो लाख रुपये में से लगभग 40 हजार रुपये गायब पाए गए. यह अनोखी घटना पूरे बुलंदशहर कचहरी परिसर में चर्चा का विषय बनी हुई है.

Bulandshahr Court News Bulandshahr Monkey Incident Bulandshahr Kachahri Viral News Monkey Snatches Money Bag Bulandshahr Latest News Today

Description of the author

Recent News