कवर्धा हत्याकांड: ब्लैकमेलिंग से तंग आकर महिला ने प्रेमी की हत्या कर शव खेत में फेंक दिया

Amanat Ansari 01 Jun 2026 11:36: PM 1 Mins
कवर्धा हत्याकांड: ब्लैकमेलिंग से तंग आकर महिला ने प्रेमी की हत्या कर शव खेत में फेंक दिया

Kawardha massacre: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में एक चौंकाने वाला हत्याप्रकरण सामने आया है. पुलिस ने मात्र कुछ दिनों में रहस्य का पर्दाफाश कर दिया. एक युवक की खेत में बोरी में बंद लाश मिलने के मामले में मुख्य आरोपी बनाई गई महिला ने अपने पति और देवर की मदद से इस वारदात को अंजाम दिया.

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि 23 वर्षीय युवक कोमल वर्मा लंबे समय से मंदाकिनी वर्मा नाम की महिला को आपत्तिजनक वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर रहा था. कोमल के पास महिला के अंतरंग वीडियो थे, जिन्हें सार्वजनिक करने की धमकी देकर वह उसे बार-बार जबरन शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था. लगातार हो रही मानसिक यातना और धमकियों से परेशान होकर महिला ने युवक को हमेशा के लिए खत्म करने का फैसला कर लिया.

घर बुलाकर की निर्मम हत्या

घटना वाली रात महिला ने किसी बहाने से कोमल को अपने घर बुलाया. जैसे ही युवक पहुंचा, मंदाकिनी ने पहले से तैयार रखी भारी लोहे की रॉड से उसके सिर पर लगातार वार कर दिए. सिर पर गहरी चोट लगने से कोमल मौके पर ही मर गया. इसके बाद महिला के पति और देवर ने शव को बोरी में पैक किया और अंधेरे में गांव के पास एक खाली खेत में फेंक दिया.

यह घटना पांडातराई थाना क्षेत्र के सोंढा गांव की बताई जा रही है. कोमल वर्मा बैहरसरी का निवासी था. 28 मई को वह घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा. परिवारवालों की रिपोर्ट पर पुलिस तलाश कर रही थी, तभी अगले दिन खेत में बोरी में उसकी लाश बरामद हुई.

कॉल डिटेल्स ने खोला राज

पुलिस ने मृतक के मोबाइल की अंतिम कॉल डिटेल्स जांच की तो पता चला कि गायब होने से ठीक पहले उसकी बात मंदाकिनी वर्मा से हुई थी. महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. शुरुआत में वह बचाव की कोशिश करती रही, लेकिन सख्त पूछताछ में टूट गई और पूरे षड्यंत्र की कहानी बता दी. पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हुई लोहे की रॉड भी बरामद कर ली है.

Chhattisgarh Kawardha Murder Case Blackmailing Extortion

Recent News