बिहार के गया के शेरघाटी कोर्ट परिसर में फायरिंग का मामला सामने आया है. अपराधियों ने यहां ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिससे कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल खड़ा हो गया. गोलीबारी की इस घटना में दो लोगों को गोली लगी है. जानकारी मिली है कि एक पुलिसकर्मी को भी गोली लगी है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
सूत्रों से जानकारी मिली है कि हत्या के आरोपी फोटू खान को कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था. जिसपर कुछ लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. इस दौरान फोटू खान और एक पुलिसकर्मी घायल हो गए. फोटू खान के हाथ में गोली लगी है.
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों हिरासत में लिया है. बताया जा रहा है कि 2023 में लोजपा रामविलाश नेता मो. अनवर की हत्या कर दी गई थी. इसी हत्याकांड में फोटू खान आरोपी है. यह खबर अपडेट की जाएगी.