नेपाल में फिर मंडराया बाढ़ का खतरा… भोटेकोशी नदी का जलस्तर बढ़ा, मृतक संख्या 788 पार

Amanat Ansari 30 Aug 2026 05:45 PM 1 Mins
नेपाल में फिर मंडराया बाढ़ का खतरा… भोटेकोशी नदी का जलस्तर बढ़ा, मृतक संख्या 788 पार

काठमांडू: नेपाल में बुधवार की विनाशकारी बाढ़ से मची तबाही के बीच रविवार को एक बार फिर नई बाढ़ का गंभीर खतरा मंडराया है. अधिकारियों ने भोटेकोशी नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद लोगों को सतर्क रहने को कहा है. मोबाइल पर बाढ़ की चेतावनी भेजी गई. नेपाल की आपदा एजेंसी के अनुसार, मृतकों की संख्या 788 और लापता लोगों की संख्या 2,502 हो गई है.

चीन में 16 लोगों की मौत और 546 लोग लापता बताए गए हैं. बचाव दल काठमांडू को प्रभावित इलाकों से जोड़ने वाले हाईवे को साफ करने में जुटे हैं. धादिंग में तबाही का मंजर भयावह है. लोग उजड़े घरों में लौटकर मलबे और कीचड़ के बीच बची चीजें तलाश रहे हैं. कई पुल टूटने से आवाजाही मुश्किल हो गई है. एक अहम बिजली संयंत्र क्षतिग्रस्त होने से चार जिलों के 20 हजार से अधिक लोग प्रभावित हैं.

चीन की ओर से नदी के ऊपरी हिस्से में पानी का बहाव बढ़ने की सूचना के बाद चेतावनी जारी की गई. प्रभावित गांवों के लोग लगातार चेतावनियों से परेशान हैं और रात में भी ऊंचे स्थानों पर जाना पड़ता है. यह बाढ़ हिमालयी क्षेत्र में ग्लेशियर टूटने के बाद आई थी. नेपाल के विदेश मंत्री ने जलवायु परिवर्तन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. मलेशिया ने नेपाल को 10 लाख डॉलर की मदद और बचाव दल भेजने का वादा किया है.

Flood threat Bhote koshi Nepal Nepal flood Nepal death toll

Recent News