लोकगायिका शारदा सिन्हा का पार्थिव शरीर पहुंचा पटना, सीएम नीतीश ने दिए निर्देश, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

Global Bharat 06 Nov 2024 02:09: PM 3 Mins
लोकगायिका शारदा सिन्हा का पार्थिव शरीर पहुंचा पटना, सीएम नीतीश ने दिए निर्देश, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

पटना: प्रसिद्ध लोकगायिका और बिहार स्वर कोकिला (Bihar Nightingale) के नाम से चर्चित शारदा सिन्हा (Sharda Sinha) का पार्थिव शरीर बुधवार को पटना पहुंचा. पटना हवाई अड्डे पर बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे समेत बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. बताया गया कि पटना हवाई अड्डा से उनका पार्थिव शरीर पटना स्थित उनके आवास ले जाया जाएगा. जहां लोग उनका अंतिम दर्शन कर सकेंगे. गुरुवार की सुबह आठ बजे सभी परिवार वालों और संबंधियों की मौजूदगी में पटना के गंगा के गुलबी घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार संपन्न होगा. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने बुधवार को अपने एक्स पर लिखा, "बिहार कोकिला, पद्म श्री एवं पद्म भूषण से सम्मानित स्वर्गीय शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ होगा. उनके पार्थिव शरीर को वायुयान से पटना लाने और सम्मान पूर्वक अंतिम संस्कार हेतु सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं."

इससे पहले नीतीश कुमार ने एक्स पर पोस्ट कर गायिका के निधन पर शोक व्यक्त किया था, "बिहार कोकिला, पद्म श्री एवं पद्म भूषण से सम्मानित शारदा सिन्हा जी का निधन दुःखद. वे मशहूर लोक गायिका थीं. उन्होंने मैथिली, बज्जिका, भोजपुरी के अलावा हिन्दी गीत भी गाये थे.

उन्होंने कई हिन्दी फिल्मों में भी अपनी मधुर आवाज दी थी. स्व० शारदा सिन्हा जी के छठ महापर्व पर सुरीली आवाज में गाए मधुर गाने बिहार और उत्तर प्रदेश समेत देश के सभी भागों में गूंजा करते हैं. उनके निधन से संगीत के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है. उनकी आत्मा की चिर शांति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना है." दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान शारदा सिन्हा निधन हो गया.

छठ के गाए उनके गीत बेहद मशहूर हुए और इस पर्व के पहले ही दिन नहाय खाय के दिन उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा. शारदा सिन्हा के निधन पर बिहार समेत पूरे देश में शोक की लहर व्याप्त हो गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत कई दिग्गजों ने उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है.

राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को घोषणा की है कि बिहार कोकिला, पद्म श्री एवं पद्म भूषण से सम्मानित स्वर्गीय शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ होगा. मुख्यमंत्री ने शारदा सिन्हा के निधन की सूचना मिलते ही स्थानिक आयुक्त नई दिल्ली को शारदा सिन्हा के परिवार के सदस्यों से समन्वय स्थापित कर उनका पार्थिव शरीर वायुयान से पटना भेजने का निर्देश दिया है. मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी पटना को निर्देश दिया है कि राजकीय सम्मान के साथ शारदा सिन्हा के अंतिम संस्कार के लिए सभी आवश्यक व्यवस्था ससमय सुनिश्चित करेंगे. इससे पहले सीएम नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर शोक व्यक्त करते हुए पोस्ट लिखा था, "बिहार कोकिला, पद्म श्री एवं पद्म भूषण से सम्मानित शारदा सिन्हा जी का निधन दुःखद. वह मशहूर लोक गायिका थीं.

उन्होंने मैथिली, बज्जिका, भोजपुरी के अलावा हिन्दी गीत भी गाए थे. उन्होंने कई हिंदी फिल्मों में भी अपनी मधुर आवाज दी थी. स्व. शारदा सिन्हा जी के छठ महापर्व पर सुरीली आवाज में गाए मधुर गाने बिहार और उत्तर प्रदेश समेत देश के सभी भागों में गूंजा करते हैं. उनके निधन से संगीत के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है. उनकी आत्मा की चिर शांति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना है." मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हा का मंगलवार की रात निधन हो गया. वह 72 साल की थीं. कुछ दिन पहले बीमारी के कारण उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था. सोमवार को तबीयत बिगड़ने पर उन्हें वेंटीलेटर पर शिफ्ट कर दिया गया था. उनके निधन की खबर सुनकर बिहार के लोग मर्माहत हैं. आम से लेकर खास लोग उनके निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं.

Bihar Nightingale shardha sinah shardha sinah passed away

Description of the author

Recent News