पूर्व DGP की हत्या से दहला कर्नाटक, हत्यारे ने घर में घुस कर ली जान

Rahul Jadaun 20 Apr 2025 09:27: PM 1 Mins
पूर्व DGP की हत्या से दहला कर्नाटक, हत्यारे ने घर में घुस कर ली जान

ग्लोबल भारत नेशनल डेस्क: कर्नाटक में एक दिल दहलाने वाली घटना ने सभी को चौंका दिया है. कर्नाटक के पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश की हत्या उन्हीं के घर में कर दी गई है. वो बंगलूरू में रहते थे. जहां तीन मंजिला घर में जमीन पर उनका खून से लथपथ शव पुलस को मिल है. पुलिस को इस हत्याकांड में ओम प्रकाश के परिजनों पर ही शक है, खासतौर से पूर्व डीजीपी की पत्नी पर पुलिस की शक की सुई अटकी हुई है.

बिहार के रहने वाले थे पूर्व डीजीपी

कर्नाटक के पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश बिहार के चंपारण के रहने वाले थे. वो 1981 बैच के आईपीएस अधिकारी थे, 1 मार्च 2015 को ओम प्रकाश को कर्नाटक में पुलिस महानिदेशक के रूप में नियुक्ति मिली थी. ओम प्रकाश इससे पहले कर्नाटक होम गार्ड्स और फायर ब्रिगेड के महानिदेशक के पद पर तैनात थे, लेकिन 2015 से 2017 तक वो राज्य के पुलिस महानिदेशक के पद पर भी रहे थे.

पत्नी पर हत्या का शक

68 वर्षीय पूर्व डीजीपी की हत्या की जानकारी पुलिस को उनकी पत्नी पल्लवी के द्वारा मिली थी, जब पुलिस मौके पर पहुंची तो फर्श पर हर तरफ खून फैला हुआ था, इसके साथ ही पुलिस ने हत्या में इस्तमाल किया हुआ चाकू भी बरामद कर लिया है. पुलिस को शक है कि पूर्व अधिकारी की हत्या में परिवार के ही किसी शख्स का हाथ हो सकता है. फिलहाल पुलिस को पत्नी पल्लवी पर सबसे ज्यादा शक है, और उनकी पत्नी पल्लवी के साथ बेटी से भी पूछताछ की जा रही है. लेकिन अभ तक हत्या के कारण और हत्यारे का पता नहीं चला है. पुलिस को परिवार पर शक इसलिए भी है क्योंकि अगर सूत्रों की मानें तो किसी नजदीकी से उन्हें जान का खतरा बताया भी जा रहा था. फिलहाल पुलिस मामले का जांच में जुट गई है, और जल्द ही हत्याकांड का खुलासा करने का दावा भी कर रही है.

Karnataka News Karnataka ex DGP murdered ex DGP Om Prakash murdered Bangalore DGP murder case