प्रयागराज में भीषण रेल हादसा: ट्रेन से कटकर चार लोगों की मौत

Amanat Ansari 15 Apr 2026 11:12: PM 1 Mins
प्रयागराज में भीषण रेल हादसा: ट्रेन से कटकर चार लोगों की मौत

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक बेहद दुखद रेल हादसा हो गया है, जिसमें चार लोगों की जान चली गई. यमुनापार क्षेत्र में करछना-भीरपुर रेल खंड पर यह घटना शाम के समय हुई. नेता जी एक्सप्रेस ट्रेन के चालक ने ट्रैक पर पहले से पड़े एक शव को देखते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी. ट्रेन रुकते ही कुछ यात्री अपनी जनरल बोगी से उतरकर पास वाले दूसरे ट्रैक पर चले गए.

ठीक उसी समय सामने से आ रही पुरुषोत्तम एक्सप्रेस ट्रेन उन यात्रियों को अपनी चपेट में ले ली. इस दुर्घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि शाम लगभग 6:15 बजे नेता जी एक्सप्रेस के लोको पायलट और गार्ड ने डाउन मेन लाइन पर एक शव देखा और तुरंत ट्रेन रोक दी.

सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारियों को घटना की जानकारी दे दी गई. लेकिन ट्रेन रुकने के कुछ ही देर बाद, जब यात्री बगल के ट्रैक पर खड़े थे, उसी दौरान पुरुषोत्तम एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12801) उस जगह से गुजरी और चार लोगों को कुचल दिया.

रेलवे प्रशासन ने मौके पर जीआरपी और आरपीएफ की टीम भेज दी है. शवों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. मृतकों के पास से मिले दस्तावेजों और अन्य यात्रियों से पूछताछ के आधार पर शिनाख्त का काम चल रहा है.

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि ट्रेन रुकने पर बिना वजह ट्रेन से न उतरें और रेलवे ट्रैक पर कभी भी न जाएं. सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करें. यह घटना रेलवे ट्रैक पर लापरवाही की कितनी भारी कीमत हो सकती है, इसका दुखद उदाहरण बन गई है.
इसमें आकर्षक हेडिंग दीजिए

Train accident Prayagraj News Prayagraj Train accident UP Train accident

Recent News