पश्चिम बंगाल में रेप के बाद हत्या को लेकर देभभर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं, इसी बीच उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में भी गैंगरेप की घटना सामने आई है. इससे पहले उत्तराखंड के उधमसिंह नगर में एक नर्स के साथ रेप और हत्या की घटना सामने आई थी. गैंगरेप को लेकर देहरादून पुलिस ने जानकारी दी है कि घटना को देहरादून के आईएसबीटी पर खड़ी बस में अंजाम दिया गया है और घटना 13 अगस्त रात की बताई जा रही है. घटना के सामने आने के बाद देहरादून पुलिस ने शनिवार रात को ही मामला दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी है.
पुलिस जांच में पता चला है कि पीड़िता पजांब की रहने वाली है और जिस दिन घटना घटित हुई उस दिन वह उत्तर प्रदेस के मुरादाबाद से देहरादून आई थी. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि पीड़िता नाबालिग है और घटना के बाद से ही पीड़िता की मानसिक हालत बिगड़ गई है. उत्तराखंड पुलिस ने मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. स्थानीय एसएसपी ने जानकारी दी है कि मामले में बस ड्राइवर, कंडक्टर समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और आगे की जांच की जा रही है. हालांकि अभी मेडिकल रिपोर्ट नहीं आई है.
बताया जा रहा है कि 12-13 अगस्त की रात करीब साढ़े 12 बजे वह मुरादाबात से देहरादून आई थी और आधी रात को वारदात को अंजाम दिया गया. मामले में आईएसबीटी स्थित cwc ने बताया कि 13 अगस्त की सुबह किशोरी करीब ढाई बजे बदहवास हालत में मिली थी. उन्होंने बताया कि नाबालिग की मानसिक स्थिति ठीक नहीं लग रही थी. उस दौरान नाबालिग के शरीर पर भी चोट के निशान या ब्लीडिंग नहीं दिखी थी, लेकिन अंदरूनी चोट है या नहीं हम नहीं बता सकते. cwc ने बताया कि नाबालिग को वेलफेयर सेंटर भेज दिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है.

इससे पहले उत्तराखंड के उधमसिंह नगर में एक नर्स के साथ रेप और हत्या की घटना सामने आई थी, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. लेकिन इस मामले में परिजन उत्तराखंड पुलिस की कार्रवाई से नाराज हैं. उन्हें लग रहा है कि वारदात में अन्य लोग भी शामिल हैं और पुलिस ठीक से जांच नहीं कर रही है. परिजनों ने इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की है. 17 अगस्त को इस मामले में परिजन और छात्रों ने एसएसपी ऑफिस के बाहर प्रदर्शन भी किया था. लोगों ने एसएसपी के समक्ष उत्तराखंड पुलिस पर की आरोप भी लगाए.