Garba in middle of road: सोशल मीडिया पर एक बार फिर भारतीय पर्यटकों का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस बार गुजरात के कुछ पर्यटक सड़क के बीचों-बीच गरबा करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि पर्यटक मस्ती में व्यस्त हैं, जबकि उनके पीछे टूरिस्ट बसों की लंबी कतार लगी हुई है.
A group of gujju tourists performing garba in the middle of a road accident caused due to landslides
— Ritik (@ThenNowForeve) June 2, 2026
They can't even understand the basic decency, creating noise and chaos can cause another land slide which may take several other lives
Money can't buy class and common sense pic.twitter.com/UoukYKSJi3
बताया जा रहा है कि यह घटना भूस्खलन प्रभावित इलाके के पास हुई, जहां पहले ही एक हादसा हो चुका था. वीडियो शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा कि ऐसे शोर-शराबे और अफरा-तफरी से दूसरा भूस्खलन हो सकता है, जिसमें और जानें जा सकती हैं. उन्होंने कहा, "पैसे से क्लास और कॉमन सेंस नहीं खरीदी जा सकती."
सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं
इस वीडियो पर लोगों की राय बंटी हुई है. एक यूजर ने पूछा, "गुजराती लोग गरबा को लेकर इतने दीवाने क्यों हैं? हर जगह और हर मौके पर उन्हें गरबा करने की क्यों सूझती है?" दूसरे यूजर्स ने इसे सार्वजनिक स्थानों पर अनुशासनहीनता बताते हुए नाराजगी जताई. एक ने लिखा, "मस्ती अपनी जगह, लेकिन दूसरों पर अपनी खुशी थोपना सही नहीं. सार्वजनिक जगहों पर ऐसे व्यवहार को बढ़ावा नहीं देना चाहिए. ऐसे पर्यटकों पर भारी जुर्माना या सख्त कार्रवाई होनी चाहिए."
पहले वियतनाम का वीडियो भी वायरल हुआ था
कुछ दिनों पहले वियतनाम के एक एयरपोर्ट पर भारतीय पर्यटकों द्वारा पार्क किए गए विमान के पास गरबा करने का वीडियो भी खूब चर्चा में रहा था. उस वीडियो पर भी लोगों ने दो तरह की प्रतिक्रियाएं दी थीं. कुछ ने इसे भारतीय संस्कृति और जोश का प्रतीक बताया, जबकि ज्यादातर ने कहा कि एयरपोर्ट जैसी जगह पर नियमों और आसपास के माहौल का ख्याल रखना जरूरी है.