भारत को धिक्कार है...के नारों के बीच सिगरेट जलाते हुए अमेरिका में फाड़ा गया तिरंगा, फूटा आक्रोश

Global Bharat 03 Jun 2026 11:44: PM 1 Mins
भारत को धिक्कार है...के नारों के बीच सिगरेट जलाते हुए अमेरिका में फाड़ा गया तिरंगा, फूटा आक्रोश

नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य के फ्रिस्को नगर परिषद की एक बैठक के दौरान भारतीय तिरंगे का अपमान किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक व्यक्ति भारतीय ध्वज को फाड़ता हुआ दिखाई दे रहा है. इस दौरान वह सिगरेट पी रहा था, जबकि आसपास मौजूद कुछ लोग तालियां बजाकर उसका समर्थन करते नजर आए.

जानकारी के अनुसार, यह घटना 3 जून 2026 को डलास-फोर्ट वर्थ क्षेत्र में हुई. रूढ़िवादी टिप्पणीकार एलिजा शेफर ने इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा करते हुए दावा किया कि यह प्रदर्शन उत्तरी डलास में बढ़ते भारतीय अप्रवासन के विरोध में किया गया था. पोस्ट में कहा गया कि प्रदर्शनकारी भारत को धिक्कार है जैसे नारे लगाते हुए अपना विरोध जता रहे थे.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह प्रदर्शन कुछ दक्षिणपंथी संगठनों द्वारा आयोजित किया गया था, जो कथित तौर पर अमेरिका फर्स्ट विचारधारा का समर्थन करते हैं. भारतीय ध्वज फाड़ने वाले व्यक्ति की पहचान सोशल मीडिया पर क्लेटन वॉकर के रूप में बताई जा रही है.

घटना के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं. कई यूजर्स ने इसे नफरत फैलाने वाली और अस्वीकार्य हरकत बताया. एक यूजर ने लिखा कि कानूनी रूप से अमेरिका आए अप्रवासियों के भी संविधान द्वारा संरक्षित अधिकार हैं और विरोध सम्मानजनक तरीके से होना चाहिए.

वहीं, कई लोगों ने भारतीय समुदाय का समर्थन करते हुए कहा कि भारतीय मूल के लोग दुनिया की कई प्रमुख कंपनियों का नेतृत्व कर रहे हैं और अमेरिका की अर्थव्यवस्था व तकनीकी क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं. उन्होंने भारतीय ध्वज के अपमान की कड़ी निंदा करते हुए इसे दोनों देशों के संबंधों और सामाजिक सौहार्द के खिलाफ बताया.

Texas Indian Flag Incident Frisco Texas Protest Indian Flag Torn Video Anti India Protest USA Indian Immigration Debate Texas

Description of the author

Recent News