Suryakumar Yadav T20 Captaincy : भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और टी-20 कप्तान सूर्य कुमार यादव को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. रिपोर्ट्स के अनुसार आगामी आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टी-20 टीम को नया कप्तान मिल सकता है. चयनकर्ता सूर्यकुमार यादव को कप्तानी की जिम्मेदारी से हटा दिया है.
रिपोर्ट्स में बताया गया है कि पिछले कुछ समय से सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है. टी-20 विश्व कप 2026 में भारत को खिताब दिलाने के बावजूद उनकी व्यक्तिगत बल्लेबाजी लगातार सवालों के घेरे में रही. आईपीएल 2026 और हालिया अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में भी उनका बल्ला ज्यादा रन नहीं बना सका, जिससे टीम प्रबंधन और चयनकर्ताओं की चिंता बढ़ गई है.
भारतीय टीम को जून के अंत में आयरलैंड और उसके बाद इंग्लैंड दौरे पर टी-20 सीरीज खेलनी है. ऐसे में चयन समिति नए नेतृत्व के साथ अगले विश्व कप चक्र की तैयारी करना चाहती है. कई रिपोर्ट्स में श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा को संभावित कप्तानी दावेदारों के रूप में देखा जा रहा है.
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की ओर से नए कप्तान को लेजर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. अंतिम फैसला टीम चयन बैठक में लिया जाएगा. यदि यह बदलाव होता है तो यह भारतीय टी-20 टीम में नए दौर की शुरुआत माना जाएगा.