ICC के सीईओ का नौकरी खा गया पाकिस्तान? जानिए जय शाह ने क्या कहा...

Global Bharat 29 Jan 2025 02:40: PM 1 Mins
ICC के सीईओ का नौकरी खा गया पाकिस्तान? जानिए जय शाह ने क्या कहा...

दुबई: चैंपियंस ट्रॉफी से ठीक पहले ICC के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) ज्यॉफ़ एलार्डिस ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है. एलार्डिस ने 2020 में मनु साहनी को पद से हटाए जाने के बाद आठ महीने तक इस पद पर अंतरिम तौर पर काम किया था और इसके बाद नवंबर 2021 में उन्हें इस पद पर नियुक्त किया गया था. वह ICC में 2012 से ही काम कर रहे थे, जिसमें क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के साथ कार्यकाल समाप्त करने के बाद ICC में उन्होंने अपने शुरुआती दिनों में क्रिकेट के जनरल मैनेजर के रूप में काम किया था.

एलार्डिस ने कहा कि ICC के सीईओ पद पर कार्यरत रहना मेरे लिए गर्व की बात थी. इस दौरान हमने जो भी लक्ष्य हासिल किए उस पर मुझे गर्व है, चाहे वह क्रिकेट को वैश्विक स्तर पर ले जाना हो या ICC सदस्यों को वित्तीय लाभ पहुंचाना हो. मैं ICC के अध्यक्ष, बोर्ड के तमाम सदस्य और पूरे क्रिकेट समूह का पिछले 13 वर्षों में मुझे दिए अपार समर्थन करने के लिए आभारी हूं.

उन्होंने आगे कहा कि मुझे विश्वास है कि आने वाला समय क्रिकेट के लिए उत्सुकता भरा समय होगा और मैं इसके लिए वैश्विक क्रिकेट समूह को अपनी शुभेच्छाएं देता हूं. एलार्डिस ने पद छोड़ने का फ़ैसला ऐसे समय लिया है जब कुछ ही दिन पहले बीसीसीआई के पूर्व सचिव जय शाह ने ICC के अध्यक्ष के पद पर ग्रेग बार्कली की जगह ली है. शाह ने कहा कि मैं ICC बोर्ड की ओर से ज्यॉफ़ का उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त करना चाहता हूं.

शाह ने आगे कहा कि क्रिकेट को वैश्विक स्तर पर ले जाने में उन्होंने काफ़ी मेहनत की है. हम उनकी सेवा पाकर ख़ुश हैं और हम उनके भविष्य के लिए अपनी ओर से शुभकामनाएं प्रेषित करते हैं. ICC ने अपने बयान में कहा है कि बोर्ड एलार्डिस का उत्तराधिकारी ढूंढने के लिए क़दम उठाएगा. वहीं विशेषज्ञ दावा कर रहे हैं कि चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर पाकिस्तान की आधी-अधूरी तैयारी के कारण ऐसा निर्णय लिया गया है.

Pakistan Champions Trophy 2025 ICC CEO ICC CEO Geoff Allardic

Description of the author

Recent News