गाजियाबाद : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. सगे मामा ने अपनी भांजी को खाने के बहाने लेकर घर से बाहर गया था, जहां किराए के कमरे पर ले जाकर उसकी हत्या कर दी. हत्या करने के बाद शव को कार के नीचे फेंककर फरार हो गया. घटना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं, जांच में जुड़ गई. बच्ची के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पॉस्को एक्ट व हत्या सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करके जांच में जुट गई है.
शनिवार की रात को गाजियाबाद के बीकानेर 80 फुटा रोड पर सड़क किनारे कार के नीचे एक बच्ची का शव पड़ा हुआ मिला. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना डॉयल 112 को दी. मौके पर डायल 112 के साथ ही स्थानीय पुलिस पहुंच गई और शव के शिनाख्त कराने की कार्रवाई में जुट गई. जांच में मृतका की शिनाख्त रहनुमा के रूप में हुई, जो पसौड़ा क्षेत्र के शमशाद गार्डेन की निवासी थी. घटना की सूचना परिजनों को दी गई. पिता की तहरीर के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि बच्ची अपने सगे मामा जमीर उर्फ छोटू के साथ घर से निकली हुई थी. कुछ खिलाने से बहाने मामा अपने साथ लेकर गया हुआ था, जहां किराए के रूम पर ले जाकर हत्या कर दिया. वहीं, शव को शालीमार गार्डन के पास फ़ेंककर फरार हो गया. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है. सहायक पुलिस आयुक्त अतुल कुमार ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है. मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. आरोपी के ऊपर नियमानुसार सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.