15 अगस्त को बुर्के नें हिन्दू छात्राओं से कराया नृत्य, वीडियो वायरल होने के बाद मचा बवाल

Global Bharat 17 Aug 2026 02:21 PM 1 Mins
15 अगस्त को बुर्के नें हिन्दू छात्राओं से कराया नृत्य, वीडियो वायरल होने के बाद मचा बवाल

गोंडा : उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के एक निजी स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है. वायरल वीडियो में कुछ हिन्दू छात्राएं बुर्का पहनकर डांस करती नजर आ रही हैं. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने कार्यक्रम के आयोजन और छात्राओं की प्रस्तुति को लेकर सवाल उठाए हैं.

मामला तूल पकड़ने के बाद स्कूल प्रबंधन की ओर से सफाई सामने आई है. स्कूल प्रबंधक रामकृष्ण मौर्या ने वीडियो संदेश जारी कर विवाद को लेकर माफी मांगी और कहा कि उनका उद्देश्य किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था. उन्होंने कहा कि अगर कार्यक्रम के किसी हिस्से से किसी व्यक्ति या समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं तो वह इसके लिए माफी मांगने के लिए तैयार हैं.

प्रबंधक ने अपनी सफाई में यहां तक कहा कि वह इस गलती के लिए करोड़ों बार माफी मांगने को तैयार हैं. उनका कहना है कि कार्यक्रम में बच्चों की प्रस्तुति को लेकर किसी तरह का विवाद पैदा करना स्कूल का उद्देश्य नहीं था.

वहीं, वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. कुछ लोग इसे स्कूल की लापरवाही बता रहे हैं, जबकि कुछ लोगों का कहना है कि बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम को विवाद का विषय बनाने से पहले पूरे मामले का संदर्भ सामने आना चाहिए.

स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में इस तरह की प्रस्तुति को लेकर उठे विवाद ने स्कूल प्रबंधन की भूमिका पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. फिलहाल वायरल वीडियो और प्रबंधन की सफाई के बाद मामले को लेकर चर्चा तेज है. प्रशासन की ओर से इस संबंध में कोई कार्रवाई या आधिकारिक जांच की जानकारी सामने आती है या नहीं, इस पर भी नजर बनी हुई है.

Gonda School Burqa Dance 15 August Program Viral Video Ramkrishna Maurya

Description of the author

यह भी पढ़ें

Recent News