गुजरात टाइटंस ने चेन्नई को हराया...जानें क्यों शुभमन गिल पर लग सकता है बैन..?

Global Bharat 11 May 2024 12:29: PM 1 Mins
गुजरात टाइटंस ने चेन्नई को हराया...जानें क्यों शुभमन गिल पर लग सकता है बैन..?

आईपीएल में गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला खेला गया, जिसमें गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 35 रनों से हरा दिया. इसी बीच बीसीसीआई ने गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल को एक बड़ा झटका दिया है.

दरअसल शुभमन गिल पर शुक्रवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग 2024 मुकाबले के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने के लिए अपनी मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया है.

बता दें कि बीसीसीआई और आईपीएल ने जुर्माने की पुष्टि करते हुए एक बयान जारी किया, जिसमें बताया गया कि स्लो ओवर गति उल्लंघन से संबंधित आईपीएल की आचार संहिता के तहत यह टीम का सीजन का दूसरा अपराध था, जिसके कारण 24 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है.

इसके अलावा, आईपीएल नियमों के अनुसार, इम्पैक्ट प्लेयर सहित प्लेइंग इलेवन के शेष सदस्यों को 6 लाख रुपए या उनके मैच फीस के 25 प्रतिशत के व्यक्तिगत जुर्माने का सामना करना पड़ा. ऐसे में शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस की टीम एक बार और इस नियम का उल्लंघन करती है तो उनके गिल के ऊपर एक मैच का बैन लगा दिया जाएगा.

Recent News