Harbhajan Singh on Kolkata Doctor Rape Case: हरभजन सिंह ने ममता बनर्जी को पत्र लिखकर व्यक्त की पीड़ा

Global Bharat 18 Aug 2024 04:17: PM 2 Mins
Harbhajan Singh on Kolkata Doctor Rape Case: हरभजन सिंह ने ममता बनर्जी को पत्र लिखकर व्यक्त की पीड़ा

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ रेप और हत्या को लेकर देशभर में विरेध-प्रदर्शन हो रहे हैं. इस बीच भारतीय क्रिकेटर और टर्बिनेटर नाम से मशहूर स्टार बॉलर हरभजन सिंह उर्फ भज्जी का बयान आया है. हरभजन सिंह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखकर पीड़िता को न्याय मिलने में देरी को लेकर गहरी पीड़ा व्यक्त की है. भज्जी ने शोसल मीडिया प्लेट फॉर्म एक्स पर लिखा ''कोलकाता बलात्कार और हत्या की पीड़िता को न्याय मिलने में देरी पर गहरी पीड़ा के साथ, जिस घटना ने हम सभी की अंतरात्मा को झकझोर दिया था. मैंने पश्चिम बंगाल की माननीय मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और माननीय राज्यपाल से एक हार्दिक निवेदन किया है, जिसमें उनसे त्वरित और निर्णायक कार्रवाई करने का आग्रह किया गया है.

यह भी पढ़ें- UP को नहीं बनने दिया जाएगा केरल-बंगाल, योगी सरकार का नया कानून तैयार!

हरभजन सिंह ने आगे लिखा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जा सकता है. इस जघन्य अपराध के दोषियों को कानून की पूरी मार झेलनी चाहिए और सजा अनुकरणीय होनी चाहिए. तभी हम अपनी व्यवस्था में विश्वास बहाल करना शुरू कर सकते हैं और यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि ऐसी त्रासदी फिर कभी न हो और हम एक ऐसा समाज बना सकें जहां हर महिला सुरक्षित और संरक्षित महसूस करे. हमें खुद से पूछना चाहिए- अगर अभी नहीं, तो कब? मुझे लगता है, कार्रवाई का समय अभी है.

यह भी पढ़ें- देहरादून बस अड्डे पर एक रोडवेज बस में नाबालिग से गैंगरेप, पीड़िता की मानसिक हालत बिगड़ी 

हरभजन सिंह ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस को दो पन्नों का पत्र लिखा है. पत्र के माध्यम से हरभजन सिंह ने देश के लोगों को भी संबोधित किया है. भज्जी ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान से किसी तरह का समझौता नहीं किया जा सकता है और इस जघन्य अपराध के लिए अपराधियों को कठोर से कठोर सजा मिलनी चाहिए. पत्र में हरभजन ने कहा कि कोलकाता में महिला डॉक्टर की रेप के बाद हत्या न सिर्फ एक व्यक्ति के खिलाफ जघन्य अपराध है, बल्कि हमारे समाज में हर महिला की गरिमा और सुरक्षा पर गभीर अघात है.

यह भी पढ़ें- कोलकाता डॉक्टर बलात्कार-हत्याकांड को लेकर केंद्रीय मंत्री ने ममता बनर्जी से की इस्तीफे की मांग

पत्र में हरभजन सिंह आगे लिखते हैं... इस प्रकार की क्रूरता एक अस्पताल के अंदर घटित हुई, जो कि उपचार और जीवन बचाने के लिए समर्पित स्थान है, जो काफी चौंकाने वाला और अस्वीकार्य है. उन्होंने आगे लिखा कि 1 सप्ताह से अधिक समय बीत चुका है और अभी तक कोई ठोस कार्रवाई देखने को नहीं मिली है, जिस वजह से डॉक्टरों और लोगों को सड़कों पर विरोध प्रदर्शन करना पड़ा है.

भज्जी ने आगे लिखा कि चिकित्सा समुदाय पहले से ही चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में काम कर रहा है. ऐसे में इन घटनाओं के बाद हम उनसे समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने की उम्मीद भी कैसे कर सकते हैं. बताते चलें कि हरभजन सिंह ने दिसंबर 2021 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास था, इसके बाद उन्होंने राजनीति की शुरुआत की और 2022 में आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए. जिसके बाद हरभजन सिंह AAP से राज्यसभा सदस्य चुने गए हैं.

Recent News