Hathras Stampede Accident: हाथरस जिला अस्पताल में घायलों से मिले CM योगी, मुख्य सचिव व BJP प्रदेश अध्यक्ष भी रहे मौजूद

Global Bharat 03 Jul 2024 01:10: PM 1 Mins
Hathras Stampede Accident: हाथरस जिला अस्पताल में घायलों से मिले CM योगी, मुख्य सचिव व BJP प्रदेश अध्यक्ष भी रहे मौजूद

उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक सत्संग के बाद हुई भगदड़ में अब तक 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और सैकड़ों लोग घायल बताए जा रहे हैं. इस बीच मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की और अस्पताल प्रशासन सहित चिकित्सकों को प्रभावी इलाज करने के निर्देश दिए.

यह भी पढ़ें- Hathras News : जिनकी सत्संग में मची भगदड़, आखिर कौन हैं वो भोले बाबा? 18 साल पहले थे यूपी पुलिस में और अब...

इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने मौके पर मौजूद डॉक्टरों को लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए. सीएम योगी ने कहा कि इलाज में कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए. इस दौरान मुख्यमंत्री योगी के साथ मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह, प्रमुख सचिव संजय प्रसाद, BJP प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी मौजूद रहे.

वहीं जानकारी मिली है कि 12.30 बजे पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता के बाद सीएम योगी घटना स्थल का भी दौरा कर सकते हैं. बता दें कि यूपी के हाथरस में सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के गांव फुलरई में भोले बाबा का सतसंग आयोजित हो रहा था, जिसमे भारी संख्या में लोग मौजूद थे, तभी किसी बात को लेकर भगदड़ मच गई, जिससे 1 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों लोग घायल हो गए.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भोले बाबा के नाम से मशहूर संत का असली नाम सूरज पाल है. हालांकि अब उन्हें भोले बाबा के नाम से जाना जाता है. भोले बाबा मूल रूप से कासगंज जिले के पटियाली गांव के हैं. पटियाली में इन्होने अपना आश्रम बनाया है.

Recent News