दिल्ली-यूपी में तबाही का अलर्ट! 70 किमी की रफ्तार से आएगा विनाशकारी आंधी, IMD का रेड अलर्ट

Amanat Ansari 10 Jun 2026 03:18: PM 1 Mins
दिल्ली-यूपी में तबाही का अलर्ट! 70 किमी की रफ्तार से आएगा विनाशकारी आंधी, IMD का रेड अलर्ट

नई दिल्ली: मौसम विभाग (IMD) ने देश के कई राज्यों में भारी तबाही की चेतावनी जारी की है. 11 और 12 जून को दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर और मध्य प्रदेश समेत कई इलाकों में 50-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से विनाशकारी आंधी, तेज बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है.

IMD के अनुसार, मॉनसून तेजी से आगे बढ़ रहा है. इसकी उत्तरी सीमा फिलहाल हरनाई, सोलापुर, कलबुर्गी, नंद्याल, चेन्नई और सिलिगुड़ी से गुजर रही है. अगले 4-5 दिनों में महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड और ओडिशा में मॉनसून आगे बढ़ने के अनुकूल हालात हैं.

उत्तर भारत में कैसा रहेगा मौसम?

  • दिल्ली-NCR, पंजाब, हरियाणा: 11-12 जून को तेज आंधी (50-70 किमी/घंटे) के साथ बारिश. 13-16 जून तक धूल भरी आंधी और हल्की बारिश का सिलसिला.
  • उत्तर प्रदेश: 10 से 16 जून तक बारिश. खासकर 12 जून को पश्चिमी UP में ओले गिरने और पूर्वी UP में 70 किमी/घंटे की आंधी का अलर्ट.
  • राजस्थान: जयपुर समेत पूरे राज्य में 11-13 जून को भीषण आंधी और धूल का गुबार.
  • हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर: 11-12 जून को भारी बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि की चेतावनी.

अन्य राज्यों में अलर्ट

  • मुंबई, कोंकण, गोवा: 10-11 जून को भारी बारिश के साथ 60 किमी/घंटे की तेज हवाएं.
  • मध्य प्रदेश: 12 जून को भोपाल-इंदौर समेत कई इलाकों में ओले गिरने और तेज आंधी का खतरा.
  • कर्नाटक: तटीय क्षेत्रों में आज अत्यंत भारी बारिश, बेंगलुरु सहित आंतरिक कर्नाटक में 10-12 जून तक भारी बारिश.
  • पूर्वोत्तर: असम, मेघालय और अरुणाचल में अत्यंत भारी बारिश, बाढ़ का खतरा.
  • बिहार-झारखंड: 11-12 जून को 50-70 किमी/घंटे की आंधी और बारिश.

IMD ने आम जनता को सतर्क रहने, खासकर खेतों में काम करने वाले किसानों और यात्रियों को सावधानी बरतने की सलाह दी है. यह मॉनसून की सक्रियता का संकेत है, जो उत्तर भारत को भीषण गर्मी से राहत देगा, लेकिन आंधी-ओले और भारी बारिश से फसलों और संपत्ति को नुकसान पहुंच सकता है.

Weather Rain Weather News IMD

Recent News