TMC का कांग्रेस में होगा विलय, ममता बनेगी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और अभिषेक महासचिव, नेता विपक्ष पर फंसा पेंच-सूत्र

Global Bharat 10 Jun 2026 04:06: PM 1 Mins
TMC का कांग्रेस में होगा विलय, ममता बनेगी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और अभिषेक महासचिव, नेता विपक्ष पर फंसा पेंच-सूत्र

नई दिल्ली: कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के संभावित राजनीतिक समीकरण को लेकर बड़ी चर्चा शुरू हो गई है. सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस नेतृत्व ने टीएमसी के कांग्रेस में विलय को लेकर ममता बनर्जी के सामने एक अहम प्रस्ताव रखा है. बताया जा रहा है कि कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाने की पेशकश की है. वहीं, टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी को कांग्रेस महासचिव का पद देने का प्रस्ताव भी सामने रखा गया है. 

सूत्रों का दावा है कि यह प्रस्ताव विपक्षी एकता को मजबूत करने और राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा के खिलाफ एक बड़ा राजनीतिक मोर्चा तैयार करने की रणनीति का हिस्सा है. माना जा रहा है कि कांग्रेस नेतृत्व आगामी चुनावी चुनौतियों को देखते हुए क्षेत्रीय दलों को साथ लेकर चलने की कोशिश कर रहा है. ऐसे में जमीनी स्तर पर ममता बनर्जी के तौर पर एक कद्दावर नेता मिलेगा. कांग्रेस में भी जमीनी नेताओं की कमी है, जिसपर ममता फिट बैठ रही है.

हालांकि, इस महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है. जानकारी के मुताबिक ममता बनर्जी ने किसी भी निर्णय पर पहुंचने से पहले एक सप्ताह का समय मांगा है. बताया जा रहा है कि वह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और रणनीतिक सलाहकारों से चर्चा के बाद ही अपना रुख स्पष्ट करेंगी.

यदि यह राजनीतिक समीकरण आकार लेता है तो भारतीय राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. पश्चिम बंगाल की राजनीति के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर विपक्षी दलों की रणनीति भी इससे प्रभावित होगी. फिलहाल सभी की नजरें ममता बनर्जी के अगले कदम पर टिकी हैं. आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर स्थिति और स्पष्ट होने की संभावना है. हालांकि, दोनों दलों ने इसपर स्थिति साफ नहीं की है.

Congress TMC Merger Sonia Gandhi Proposal Mamata Banerjee News Opposition Alliance Politics Abhishek Banerjee Congress Role

Description of the author

Recent News