10 से 13 दिसंबर तक दक्षिण भारत में भारी बारिश की चेतावनी, उत्तर में कड़ाके की ठंड

Amanat Ansari 09 Dec 2025 06:08: PM 1 Mins
10 से 13 दिसंबर तक दक्षिण भारत में भारी बारिश की चेतावनी, उत्तर में कड़ाके की ठंड

नई दिल्ली: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले चार दिनों के लिए मौसम का ताजा पूर्वानुमान जारी किया है. 10, 11, 12 और 13 दिसंबर को दक्षिणी राज्यों में तेज़ बारिश का रेड-ऑरेंज अलर्ट है, जबकि उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप बढ़ने वाला है.

इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश

  • केरल: चारों दिन भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना. कई जगहों पर गरज-चमक के साथ तेज़ हवाएं और आंधी चल सकती है.
  • तमिलनाडु: लगातार बार4 दिन तेज़ बारिश का दौर. तटीय इलाकों में 100 मिमी से ज्यादा बारिश होने के आसार.
  • कर्नाटक: दक्षिणी और तटीय जिलों में मध्यम से भारी बारिश.
  • पुडुचेरी, कराईकल, माहे और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह: रुक-रुक कर तेज़ बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ेंगी.

मौसम विभाग ने मछुआरों को 10 से 13 दिसंबर तक समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है क्योंकि हवा की गति 40-50 किमी/घंटा तक रह सकती है. वहीं दूसरी तरफ पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने से उत्तर भारत में अब कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है. दिल्ली-NCR में 11, 12 और 13 दिसंबर को सुबह-शाम घना कोहरा और शीतलहर की स्थिति बनेगी.

न्यूनतम तापमान 5-6 डिग्री तक लुढ़क सकता है. राजस्थान के कई इलाकों में पाला पड़ने की संभावना है. चूरू, सीकर, गंगानगर जैसे क्षेत्रों में रात का तापमान 2-4 डिग्री तक पहुंच सकता है. सुबह के समय शीतलहर चलेगी.

मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिण भारत में एक नया निम्न दाब क्षेत्र बन रहा है, जिसकी वजह से बारिश का यह दौर बना हुआ है, जबकि उत्तर में साफ मौसम और साइबेरियन हवाओं के कारण ठंड तेज़ी से बढ़ रही है. यात्रा करने वाले लोग और किसान दोनों ही मौसम की इन चेतावनियों पर विशेष ध्यान दें.

Cold wave Heavy rain Delhi NCR Weather Weather News

Recent News