हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और बादल फटने से तबाही, स्थिति पर नजर रख रहे PM, राहुल गांधी ने किया राज्य का दौरा

Global Bharat 01 Aug 2024 01:31: PM 3 Mins
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और बादल फटने से तबाही, स्थिति पर नजर रख रहे PM, राहुल गांधी ने किया राज्य का दौरा

गुरुवार को सूत्रों ने जानकारी दी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और बादल फटने की घटनाओं के मद्देनजर मंडी में स्थिति पर बारीकी से नज़र रख रहे हैं. पीएम मोदी ने शीर्ष अधिकारियों से प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान करने को कहा है और राहत अभियान पूरे जोरों पर चल रहा है. इस बीच विपक्ष के नेता और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू से बात की और शिमला, मंडी और कुल्लू जिलों में बादल फटने की घटना के बाद स्थिति का आकलन किया और कहा कि बादल फटने की घटनाएं बेहद दुखद हैं.

शोसल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट कर राहुल गांधी ने सभी शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की. राहुल गांधी ने लिखा कि शिमला, मंडी और कुल्लू में बादल फटने और भारी बारिश के कारण कई लोगों की मौत और लापता होने की खबर बेहद दुखद है. मैं इस कठिन समय में सभी शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं.

यह भी पढ़ें- केदारनाथ में फटा बादल, भारी बारिश के कारण 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री धामी ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण

उन्होंने आगे कहा कि एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और राज्य प्रशासन लगातार राहत और बचाव कार्यों में प्रतिबद्धता के साथ लगे हुए हैं. मैंने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू जी से बात की है और इस कठिन परिस्थिति की समीक्षा की है. उन्होंने कहा कि वह खुद इन घटना स्थलों का दौरा कर रहे हैं और इस बीच, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और राज्य प्रशासन लगातार संकट की इस घड़ी में राहत और बचाव कार्यों में प्रतिबद्धता के साथ लगे हुए हैं. मुझे उम्मीद है कि सभी लापता लोग जल्द से जल्द मिल जाएंगे.

लगभग 50 लोग लापता हैं, 2 शव बरामद

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि लगभग 50 लोग लापता हैं, 2 शव बरामद किए गए हैं. सीएम सुखू ने कहा कि आज मंडी, शिमला और कुल्लू जिलों में बादल फटने की घटना हुई. करीब 50 लोग लापता हैं, 2 शव बरामद किए गए हैं. एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, डीसी और अधिकारी मौके पर मौजूद हैं. हमने अधिकारियों को सभी इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं. हमने सेना से भी मदद मांगी है. मुख्यमंत्री सुखू ने कहा कि मैं लोगों से नहरों और नदियों के पास न जाने की अपील करता हूं. वायुसेना को तैयार रहने को कहा गया है. उन्होंने आगे कहा कि मौसम साफ होते ही वे भी मौके पर जाएंगे.

गृह मंत्री अमित शाह ने मदद का भरोसा

सीएम सुखू ने कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया है. उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया है और कहा है कि एनडीआरएफ की 2 अतिरिक्त टीमें भेजी जा रही हैं. भाजपा प्रमुख नड्डा ने भी दो बार फोन करके कहा कि प्रधानमंत्री मोदी भी चिंतित हैं. सीएम सुखू ने आगे कहा कि उन्होंने कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे और विपक्ष के नेता राहुल गांधी से भी बात की है. उन्होंने कहा कि मैंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और विपक्ष के नेता राहुल गांधी से भी बात की है.

बुनियादी ढांचे को नुकसान, मनाली से संपर्क टूट

सीएम ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन सड़कें और बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है. मनाली से संपर्क टूट गया है. उल्लेखनीय है कि क्षेत्र में भारी बारिश के कारण ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ गया है. मंडी पुलिस ने कहा कि कल रात भारी बारिश के दौरान पुलिस उपमंडल पधर में पुलिस चौकी टिक्कन के अधिकार क्षेत्र में तेरांग के पास राजबन गांव में बादल फटने की सूचना मिली. बादल फटने के कारण दो घर पूरी तरह बह गए और एक आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया. भारी बारिश के कारण ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ गया है. इससे गाद जम गई है और इसके कारण पंडोह बांध के गेट खोल दिए गए हैं. पंडोह बांध से भी पानी और गाद छोड़ी जाएगी. प्रशासन ने निवासियों से नदी के पास न जाने की अपील की है.

यह भी पढ़ें- राजस्थान के जयपुर में घर के बेसमेंट में पानी भर जाने से तीन लोग लापता, डूबने की आशंका

Recent News