नई दिल्ली: देश के मौसम में शनिवार यानी 23 मई को काफी उतार-चढ़ाव रहने वाला है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 20 से ज्यादा राज्यों में तेज आंधी-तूफान और भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है. वहीं कुछ राज्यों में हीटवेव का प्रकोप भी जारी रहेगा. IMD के अनुसार, उत्तर पाकिस्तान के ऊपर एक चक्रवाती सर्कुलेशन सक्रिय है और उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर आंतरिक ओडिशा तक ट्रफ लाइन बनी हुई है. इन दोनों सिस्टम्स के प्रभाव से कल देश के कई हिस्सों में मौसम खराब रहेगा.
भारी से बहुत भारी बारिश वाले राज्य
आंधी-बवंडर और ओलावृष्टि का खतरा
आंध्र प्रदेश और इंटीरियर कर्नाटक में सबसे खतरनाक स्थिति रह सकती है. 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से धूल भरी आंधी और थंडरस्क्वाल (बवंडर) चलने की आशंका है, जो 70 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है. हिमाचल प्रदेश में आंधी के साथ ओले गिरने की प्रबल संभावना है. कुल मिलाकर कल 20 से अधिक राज्यों में बिजली चमकने के साथ 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट है.
अंडमान-निकोबार, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पंजाब, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, कोंकण-गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख आदि क्षेत्र में भी आंधी तूफान के साथ भारी बारिश देखने को मिल सकते हैं.
कुछ राज्यों में हीटवेव का सितम
पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ के कुछ हिस्सों में. पश्चिमी UP, पश्चिमी MP, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, तेलंगाना और तटीय आंध्र प्रदेश में कई जगहों पर हीटवेव का अलर्ट है. साथ ही UP के विदर्भ, ओडिशा और तेलंगाना में रात का तापमान भी ऊंचा रहने की संभावना है.
अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में 40-60 किमी/घंटा तक हवाएं चलने का अनुमान है. इसलिए मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है. मौसम अचानक बदल सकता है, इसलिए स्थानीय IMD अलर्ट और मौसम ऐप पर नजर रखें.