''26 को 12 बजे आ रहे हैं, CJP समर्थकों को पीटेंगे...'' हिंदू रक्षा दल का जंतर-मंतर प्रदर्शनकारियों को चैलेंज

Amanat Ansari 24 Jul 2026 07:10: PM 1 Mins
''26 को 12 बजे आ रहे हैं, CJP समर्थकों को पीटेंगे...'' हिंदू रक्षा दल का जंतर-मंतर प्रदर्शनकारियों को चैलेंज

नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर एक महीने से ज्यादा समय से चल रहे CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) आंदोलन को लेकर अब हिंसा की धमकी सामने आई है. हिंदूवादी संगठन हिंदू रक्षा दल के प्रमुख पिंकी चौधरी ने CJP समर्थकों को पीटने का ऐलान कर दिया है. पिंकी चौधरी ने एक वीडियो में कहा, ''हम 26 जुलाई को दोपहर 12 बजे आ रहे हैं.''

उन्होंने CJP प्रदर्शनकारियों पर भारत को बदनाम करने, सनातन और सेना के खिलाफ बोलने और अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाया. पिंकी ने कहा कि प्रदर्शनकारियों को सबक सिखाया जाएगा. पिंकी चौधरी ने वीडियो में कहा, ''जंतर-मंतर पर जो लोग हैं, वे सनातन के विरोधी हैं. शरजील इमाम, उमर खालिद जैसे लोग वहां हैं. हम भारत का नाम दुनिया में बदनाम नहीं होने देंगे.''

उन्होंने सपा, कांग्रेस और आजाद समाज पार्टी के चंद्रशेखर आजाद पर भी तंज कसा. AAP के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने इस धमकी पर तंज कसते हुए कहा, ''26 जुलाई में देर है, जल्दी आ जाओ. डेट-टाइम बता दो, स्वागत करेंगे. CJP आंदोलन NEET पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रहा है.

इससे पहले अभिजीत दीपके पर स्याही फेंकी जा चुकी है. सुरक्षा बलों ने प्रदर्शन स्थल पर सुरक्षा बढ़ा दी है. पुलिस ने पिंकी चौधरी के बयान पर संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है. सोशल मीडिया पर पिंकी का वीडियो लगातार वायरल हो रहा है.

CJP protest Hindu Raksha Dal Pinky Chaudhary Jantar Mantar

Recent News