नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस कमिश्नर को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) लगाने की शक्तियां देने के आदेश को CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) प्रदर्शन से जोड़कर चल रही खबरों का पुलिस ने खंडन किया है. दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट किया कि लेफ्टिनेंट गवर्नर द्वारा जारी यह रूटीन आदेश है, जिसका जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन से कोई संबंध नहीं है.
पुलिस की ओर से कहा गया कि यह नियमित प्रक्रिया है और प्रदर्शन को दबाने या NSA लागू करने से जुड़ा नहीं है. CJP प्रदर्शनकारियों ने हाल ही में पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद किए जाने को लेकर आशंका जताई थी.
इस बीच, जंतर-मंतर पर छात्रों का प्रदर्शन जारी है और वे शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग कर रहे हैं. दिल्ली पुलिस ने आश्वासन दिया है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं, लेकिन NSA का इस्तेमाल प्रदर्शन से जुड़ा नहीं है.