कौन हैं IPS मनीष शांडिल्य? जिनकी दो मिनट की बातचीत ने घंटों से उबल रहा छात्र आंदोलन हो गया शांत, खूब हो रही तारीफ

Global Bharat 23 Jul 2026 11:23: PM 1 Mins
कौन हैं IPS मनीष शांडिल्य? जिनकी दो मिनट की बातचीत ने घंटों से उबल रहा छात्र आंदोलन हो गया शांत, खूब हो रही तारीफ

प्रयागराज: संगम नगरी प्रयागराज में प्रदर्शन कर रहे छात्रों और पुलिस-प्रशासन के बीच बना तनाव उस समय शांत हो गया, जब 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी और प्रयागराज में तैनात मनीष शांडिल्य खुद मौके पर पहुंचे. उन्होंने न केवल छात्रों की बात को धैर्यपूर्वक सुना, बल्कि अपनी सूझबूझ और शालीनता से छात्रों को समझाकर मामले को शांतिपूर्वक सुलझा दिया.

बारिश के बीच देर रात तक एकत्रित छात्र अपनी विभिन्न मांगों जैसे लिखित ज्ञापन सौंपने, अभ्यर्थियों के साथ हुए अभद्र व्यवहार की जांच और प्रशासन से सहयोग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे. छात्रों का कहना था कि वे सुबह से भूखे-प्यासे अपनी समस्याओं को लेकर डटे हुए हैं और 25 तारीख को कलेक्ट्रेट कार्यालय से शांतिपूर्ण प्रदर्शन की योजना बना रहे हैं.

आईपीएस मनीष शांडिल्य ने बारिश के दौरान छाता लेकर खुद मोर्चा संभाला. उन्होंने उत्तेजित छात्रों को बेहद शांत और आत्मीय लहजे में समझाते हुए कहा, प्रयागराज पुलिस-प्रशासन हमेशा सहयोग से काम करता है. कानून-व्यवस्था बनाए रखना हम सभी की साझा जिम्मेदारी है. आप अपनी मांगें लिखित में दें, उन्हें उचित माध्यम से उच्च अधिकारियों तक पहुँचाया जाएगा.

​उन्होंने छात्रों को आश्वासन दिया कि किसी भी स्थिति में आम जनता को असुविधा नहीं होनी चाहिए और नियम-कानून के दायरे में रहकर हर संभव मदद की जाएगी. ​आईपीएस मनीष शांडिल्य की इस संवेदनशील और परिपक्व कार्यशैली ने छात्रों का दिल जीत लिया. पुलिस अधिकारी की बात से आश्वस्त होकर छात्र शांत हुए और उन्होंने प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भारत माता की जय के नारे लगाए.

IPS Manish Shandilya Prayagraj Student Protest Prayagraj Police Student Protest News UP Police IPS Manish Shandilya

Description of the author

Recent News