सोनम वांगचुक को सफदरजंग से डिस्चार्ज, मेदांता शिफ्ट, हाईकोर्ट के आदेश पर शुरू हुआ आगे का इलाज

Amanat Ansari 21 Jul 2026 09:53: PM 1 Mins
सोनम वांगचुक को सफदरजंग से डिस्चार्ज, मेदांता शिफ्ट, हाईकोर्ट के आदेश पर शुरू हुआ आगे का इलाज

नई दिल्ली: CJP प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर सफदरजंग अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है. उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है, लेकिन आगे के बेहतर इलाज के लिए उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल शिफ्ट कर दिया गया है.

मंगलवार शाम करीब 6:40 बजे सोनम वांगचुक को डिस्चार्ज किया गया. अस्पताल की रिपोर्ट के मुताबिक, उनके शरीर के प्रमुख संकेत स्थिर हैं, लेकिन पैन्साइटोपेनिया (खून की कोशिकाओं में कमी) और कम पोटेशियम स्तर की समस्या बनी हुई है. इसलिए निरंतर निगरानी और विशेषज्ञ इलाज की जरूरत है.

दिल्ली हाईकोर्ट ने सोनम वांगचुक को तुरंत मेदांता अस्पताल शिफ्ट करने का आदेश दिया था. कोर्ट ने कहा कि उनकी सेहत को देखते हुए विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी रखे. सुनवाई के दौरान सफदरजंग और एम्स के डॉक्टर भी मौजूद थे. सरकार की ओर से कोई आपत्ति नहीं जताई गई.

सोनम वांगचुक को CJP आंदोलन के दौरान हिरासत में लिया गया था, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अब मेदांता अस्पताल की टीम उनकी देखभाल कर रही है.

Sonam Wangchuk Safdarjung Hospital Medanta Hospital Delhi High Court

Recent News