नई दिल्ली: पीएम आवास के बाहर कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत कई विपक्षी नेताओं को दिल्ली पुलिस जल्द रिहा करने जा रही है. दिल्ली पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार और स्पेशल कमिश्नर (लॉ एंड ऑर्डर) देवेश श्रीवास्तव ने हाई लेवल मीटिंग की, जिसमें यह फैसला लिया गया.
मीटिंग के बाद पुलिस ने कागजी कार्रवाई शुरू कर दी है. कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्सन सोनिया गांधी खुद मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन पहुंचीं, जहां नेताओं को लाया गया था. सभी नेताओं को 65 दिल्ली पुलिस एक्ट (DP Act) के तहत बुक किया गया था.
सोमवार को NEET पेपर लीक और छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव और अन्य नेताओं को हिरासत में लिया गया था.
प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी की नाक से खून भी बहता दिखा था. अभी तक पुलिस की ओर से आधिकारिक रिहाई की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सूत्र बता रहे हैं कि जल्द सभी नेताओं को छोड़ दिया