6.92 करोड़ रूपये की दौलत, करोड़ों की जमीन और निवेश...जानिए कितने अमीर हैं शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान

Global Bharat 24 Jul 2026 04:40: PM 1 Mins
6.92 करोड़ रूपये की दौलत, करोड़ों की जमीन और निवेश...जानिए कितने अमीर हैं शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान


Minister Dharmendra Pradhan : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इन दिनों देश की राजनीति में चर्चा का केंद्र बने हुए हैं. शिक्षा व्यवस्था और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों के बीच लोग उनके राजनीतिक सफर, परिवार, शिक्षा और संपत्ति के बारे में भी जानना चाह रहे हैं.

26 जून 1969 को ओडिशा के तालचर में जन्मे धर्मेंद्र प्रधान एक राजनीतिक परिवार से आते हैं. उनके पिता डॉ. देबेंद्र प्रधान अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री रह चुके थे. छात्र जीवन से ही धर्मेंद्र प्रधान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से जुड़े और बाद में भारतीय जनता पार्टी में सक्रिय राजनीति की शुरुआत की. वे उत्कल विश्वविद्यालय से मानवशास्त्र में स्नातकोत्तर हैं.

साल 2024 के चुनावी हलफनामे के अनुसार धर्मेंद्र प्रधान और उनके परिवार की कुल घोषित संपत्ति लगभग 6.92 करोड़ रुपये है, जबकि उन पर और परिवार पर करीब 2.30 करोड़ रुपये की देनदारियां दर्ज हैं. वित्त वर्ष 2022-23 में उनकी वार्षिक आय करीब 12.75 लाख रुपये रही, जबकि उनकी पत्नी मृदुला प्रधान की आय लगभग 49.92 लाख रुपये दर्ज की गई.

हलफनामे के अनुसार उनके पास ओडिशा और दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में कृषि, गैर-कृषि भूमि और आवासीय संपत्तियां हैं. परिवार के पास गाजियाबाद और भुवनेश्वर में मकान भी हैं. धर्मेंद्र प्रधान के नाम एक होंडा सिटी कार है, जबकि उनकी पत्नी के नाम कई व्यावसायिक वाहन पंजीकृत हैं. आभूषणों में उनके पास 200 ग्राम सोना और 2.5 किलोग्राम चांदी, जबकि पत्नी के पास 500 ग्राम सोना और 10 किलोग्राम चांदी घोषित है.

धर्मेंद्र प्रधान और उनकी पत्नी के दो बच्चे हैं. उनकी बेटी नैमिषा प्रधान ने अमेरिका के प्रतिष्ठित फ्लेचर स्कूल से उच्च शिक्षा प्राप्त की है, जबकि बेटा निशांत प्रधान फिलहाल पढ़ाई कर रहे हैं और सक्रिय राजनीति से दूर हैं.

Dharmendra Pradhan Net Worth Dharmendra Pradhan Property Education Minister Assets Dharmendra Pradhan Family Dharmendra Pradhan Income 2026

Description of the author

Recent News