Bali Terrorist Attack: पश्चिम अफ्रीका के देश माली में एक बड़ा आतंकी हमला हुआ. इस हमले में देश के रक्षा मंत्री जनरल सादियो कैमारा की मौत हो गई. हमले में उनकी दूसरी पत्नी और दो नाबालिग पोते-पोती भी मारे गए. हमला राजधानी बमाको के पास स्थित काटी (Kati) सैन्य अड्डे पर हुआ. काटी को माली की सैन्य सरकार का मुख्य गढ़ माना जाता है.
आतंकियों ने रक्षा मंत्री के घर के बाहर खड़ी कार में बम लगाकर विस्फोट किया. परिवार के सदस्यों और सरकारी सूत्रों के अनुसार, इस कार बम धमाके में रक्षा मंत्री समेत चार लोग जान गंवा बैठे. यह हमला अल-कायदा से जुड़े जिहादी संगठन जमात नुसरत अल-इस्लाम वाल-मुस्लिमीन (JNIM) और तुआरेग अलगाववादी विद्रोहियों (Azawad Liberation Front) की मिली-जुली कार्रवाई का हिस्सा था. दोनों गुटों ने देश के कई इलाकों में एक साथ हमले शुरू किए.
माली कई साल से गृहयुद्ध की चपेट में है. सैन्य सरकार (जुंटा) जिहादी लड़ाकों और अलगाववादियों से लगातार संघर्ष कर रही है. रक्षा मंत्री सादियो कैमारा सैन्य सरकार के प्रमुख चेहरों में से एक थे और उन्होंने रूस से सैन्य सहयोग बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई थी. हाल के दिनों में रूसी भाड़े के सैनिकों (वैगनर/अफ्रीका कॉर्प्स) की कुछ इलाकों से वापसी की खबरें भी आई हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर अतिरिक्त दबाव बढ़ा है.
हमले के बाद की स्थिति