जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir Election 2024) विधानसभा चुनाव का ऐलान हो गया है. जम्मू कश्मीर में तीन चरणों में मतदान होगा. जिसमें 18 सितंबर, 25 सितंबर और एक अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे. इसको लेकर बीजेपी (BJP) की क्या तैयारी है, इस संबंध में बीजेपी नेताओं ने प्रतिक्रिया दी है. साथ ही चुनाव के समय किन बातों को ध्यान में रखा जाएगा, उसपर भी मीडिया से जनकारी साझा की हैं.
बीजेपी नेता निर्मल सिंह (BJP leader Nirmal Singh) ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जम्मू-कश्मीर के असेंबली इलेक्शन की तैयारी में है. उन्होंने कहा कि आज इलेक्शन कमेटी की मीटिंग है. निर्मल सिंह ने कहा कि इलेक्शन कमेटी जो हमारे प्रदेश अध्यक्ष ने बनायी है उसमें जो लोग है वो उसमें वो रहेंगे और केन्द्र से हमारे स्पेशल इन्वायटी के तौर पर जो इलेक्शन के इंचार्ज है वो रहेंगे.
वहीं बीजेपी इलेक्शन कमेटी की मेंबर डॉ. दरख्शां अंद्राबी (BJP Election Committee member Dr Darakshan Andrabi) ने कहा कि पार्टी ने हमे बुलाया है आज इलेक्शन कमेटी की, मेनिफेस्टो की मीटिंग हो रही है. उन्होंने कहा कि हमें यकीन है कि हम बहुमत के साथ असेंबली में जायेंगे और यहां की सम्पन्नता के लिये काम करेंगे. उन्होंने कहा कि भाजपा उम्मीदों की पार्टी है, जो भी बीजेपी ज्वाइन करना चाहता है उसका स्वागत है.
साथ ही जम्मू-कश्मीर बीजेपी अध्यक्ष रविंदर रैना (Jammu and Kashmir BJP President Ravinder Raina) ने कहा कि बीजेपी जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के लिए मैदान में उतर गई है. पूरी ताकत के साथ हम जम्मू और कश्मीर में चुनाव लड़ेंगे. मुझे विश्वास है कि जम्मू-कश्मीर की जनता दिल खोलकर भाजपा को वोट देगी. उन्होंने कहा कि पूरी ताकत से हम जम्मू के साथ-साथ घाटी में भी चुनाव लड़ेंगे.
जम्मू-कश्मीर बीजेपी के सह प्रभारी आशीष सूद (Co-incharge of Jammu and Kashmir BJP Ashish Sood) ने भी मीडिया से बातचीत की. आशीष सूद ने कहा कि चुनाव डिक्लेयर हो गया है. चुनाव की तैयारियां की जा रही है. आगे उन्होंने कहा कि बीजेपी के सभी कार्यकर्ता मिलकर इस चुनाव की तैयारी करेंगे. उन्होंने कहा प्रत्याशियों के नामों का भी ऐलान जल्द ही कर लिया जाएगा और पूरी मजबूती के साथ चुनावी मैदान में उतरेंगे.