मणिपुर में कैसा रहा फ्री मूवमेंट का पहला दिन? बस पर हमला, 114 हथियार बरामद, प्रतिबंधित संगठनों के 7 सदस्य गिरफ्तार

Amanat Ansari 08 Mar 2025 04:32: PM 2 Mins
मणिपुर में कैसा रहा फ्री मूवमेंट का पहला दिन? बस पर हमला, 114 हथियार बरामद, प्रतिबंधित संगठनों के 7 सदस्य गिरफ्तार

नई दिल्ली: मणिपुर में स्वतंत्र आवागमन के पहले दिन कांगपोकपी में भीड़ द्वारा एक सार्वजनिक बस पर हमला किया गया. जिसके बाद सुरक्षा बलों को हल्का बल का प्रयोग किया गया. अधिकारियों ने बताया कि जैसे ही अंतर-जिला बस सेवा फिर से शुरू हुई, गमगीफाई इलाके में भीड़ ने सेनापति जिले जाने वाली यात्री बस पर पत्थर फेंककर हमला कर दिया. जवाब में, सुरक्षा बलों ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस छोड़ी और लाठियों का इस्तेमाल किया, जिसके परिणामस्वरूप कुछ प्रदर्शनकारी घायल हो गए.

यह भी पढ़ें: नशीला पदार्थ देकर 5 महिलाओं को बनाया हवस का शिकार, इस देश में भारतीय समुदाय के व्यक्ति को हुई 40 साल की सजा

इसके अलावा, अधिकारियों ने बताया कि लगभग 114 हथियार बरामद किए गए और राज्य में प्रतिबंधित संगठनों के सात सदस्यों को सामान्य स्थिति वापस लाने के प्रयास के रूप में गिरफ्तार किया गया. स्वतंत्र आवागमन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के निर्देश के रूप में आया है, जिन्होंने हाल ही में सुरक्षा बलों को 8 मार्च से जातीय संघर्ष से ग्रस्त राज्य में सभी मार्गों पर अप्रतिबंधित आवागमन की गारंटी देने का निर्देश दिया था, साथ ही व्यवधान पैदा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का भी आदेश दिया था.

यह भी पढ़ें: हापुड़ में दलित युवती साथ रेप, पंचायत में ढाई लाख देकर चुप रहने के लिए कहा, फिर वीडियो किया वायरल, 2 साल बाद दर्ज हो सकी FIR

अधिकारियों ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे, चुराचांदपुर और सेनापति के पहाड़ी जिलों के लिए जाने वाली बसें बिना यात्रियों के इम्फाल हवाई अड्डे से रवाना हुईं, जिन्हें सेना के जवानों सहित केंद्रीय बलों के एक बड़े काफिले ने सुरक्षा प्रदान की. चुराचांदपुर जाने वाली बस बिना किसी घटना के बिष्णुपुर जिले से होकर सुरक्षित रूप से कांगवई पहुंच गई. इस बीच, कांगपोकपी मार्ग से सेनापति जाने वाली बस को इम्फाल पश्चिम जिले के कांगलाटोंगबी तक किसी भी तरह की रुकावट या अवरोध का सामना नहीं करना पड़ा.

प्रतिबंधित संगठनों के 7 सदस्य गिरफ्तार

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने अलग-अलग अभियानों में चार प्रतिबंधित संगठनों के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रतिबंधित कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीडब्लूजी) के दो कार्यकर्ताओं को इम्फाल पश्चिम जिले के लाम्फेल में गिरफ्तार किए जाने के एक दिन बाद यह घटना घटी है, जबकि इसी संगठन के एक अन्य सदस्य को बीर टिकेंद्रजीत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के गेट के पास से पकड़ा गया.

यह भी पढ़ें: Karnataka lake horror: इजरायली पर्यटक सहित दो महिलाओं से 'गैंगरेप', तीन पुरुष साथियों को नहर में फेंका, एक की हो गई मौत

अधिकारियों ने लाम्फेल में पकड़े गए लोगों से 50,000 रुपए भी बरामद किए. एक अन्य अधिकारी ने कहा कि गिरफ्तार लोगों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया है. इसके अलावा, गुरुवार को सुरक्षा बलों ने प्रतिबंधित कांगली याओल कन्ना लूप (केवाईकेएल) के दो सदस्यों को टेंग्नौपाल जिले में भारत-म्यांमार सीमा पर लोकचाओ नदी के पास से गिरफ्तार किया.

सुरक्षा बलों ने बरामद किए 114 हथियार 

शनिवार को एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि लूटे गए और अवैध हथियारों के स्वैच्छिक आत्मसमर्पण के लिए दो सप्ताह की समय सीमा समाप्त होने के बाद राज्य में सुरक्षा बलों ने लगभग 114 हथियार, आईईडी, ग्रेनेड और गोला-बारूद जब्त किए. ये ऑपरेशन पहाड़ी और घाटी दोनों जिलों में किए गए- जिसमें बिष्णुपुर, सेनापति, थौबल, जिरीबाम, चंदेल, चुराचांदपुर, कांगपोकपी, इंफाल ईस्ट और इंफाल वेस्ट शामिल हैं. प्रशासन ने जनता को आश्वासन दिया था कि दिए गए समय सीमा के भीतर अपने हथियार आत्मसमर्पण करने वालों के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी.

Manipur Manipur News Manipur violence Meitei Kuki Manipur Free Movement

Recent News