Karnataka lake horror: इजरायली पर्यटक सहित दो महिलाओं से 'गैंगरेप', तीन पुरुष साथियों को नहर में फेंका, एक की हो गई मौत

Amanat Ansari 08 Mar 2025 01:05: PM 2 Mins
Karnataka lake horror: इजरायली पर्यटक सहित दो महिलाओं से 'गैंगरेप', तीन पुरुष साथियों को नहर में फेंका, एक की हो गई मौत

बेंगलुरू: कर्नाटक के हम्पी में सनापुर झील के पास दो महिलाओं के साथ गैंगरेप की खबर सामने आई है. दोनों महिलाओं में एक इजरायली पर्यटक बताई जा रही हैं, जबकि एक होमस्टे संचालक थी. वहीं तीन पुरुषों को अपराधियों ने नहर में धकेल दिया, जिससे एक की डूबने के कारण उसकी मौत हो गई, पुलिस को उसकी लाश मिली है. मृतक पुरुष ओडिशा के रहने वाले बताए जाए रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स से जानकारी मिली कि आरिपयों ने पहले पीड़ितों से पैसों की डिमांड की. वे लोग बाइक पर सवार थे. पूरी वारदात को एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने अंजाम दिया है. पुलिस फिलहाल मृतक के शव को बरामद कर लिया है और जांच शुरू कर दी है. वहीं सभी आरोपी अभी मौके से फरार बताए जा रहे हैं.

पुलिस सूत्रों से जानकारी मिली है कि इजरायली पर्यटक सहित एक महिला के साथ बाइक सवार तीन युवकों ने सामूहिक बलात्कार किया और ओडिशा के एक पुरुष पर्यटक को हमलावरों नहर में धकेल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. दावा किया जा रहा है कि जब पर्यटक वहां मौजदू थे तो तीन बाइक सवार आए और उनसे पेट्रोल के लिए पैसों की मांग की. जिसके बाद उन्होंने 20 रुपए दिए, लेकिन वे लोग 100 रुपए मांगे, लेकिन जब पर्यटकों ने पैसे देने से मना किया तो उन्होंने एक पुरुष पर्यटक को नहर में धेकल दिया और दोनों महिलाओं के साथ बारी-बारी से रेप किया.

पुलिस के अनुसार, पीड़ित झील के किनारे तारों को निहारने और संगीत बजाने वाले समूह का हिस्सा थे, जब रात करीब 10.30 बजे तीन बाइक सवार व्यक्ति उनके पास आए. पहले तो उन्होंने पेट्रोल मांगा और बाद में 100 रुपए मांगे, जब पर्यटकों ने मना कर दिया, तो हमलावर हिंसक हो गए, उन पर हमला किया और तीन पुरुष पर्यटकों को नहर में धकेल दिया. तीनों में से एक पुरुष ओडिशा से, दूसरा अमेरिका से और तीसरा महाराष्ट्र से थे.

एफआईआर के अनुसार, इसके बाद दोनों महिलाओं के साथ बलात्कार किया गया. कोप्पल एसपी राम एल अरासिद्दी ने पुष्टि की कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिसमें सामूहिक बलात्कार और हत्या का प्रयास शामिल है. अपराधियों का पता लगाने के लिए छह पुलिस टीमों को तैनात किया गया है. दोनों घायल पर्यटकों का सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि तलाशी दल ने लापता होने के करीब 24 घंटे बाद शनिवार को ओडिशा के व्यक्ति का शव नहर से बरामद कर लिया. शव को सरकारी उप-मंडलीय अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

israeli tourist israeli woman raped israeli woman raped in karnataka tourists raped in karnataka

Recent News