फिल्ममेकर इम्तियाज अली की बेटी इदा अली ने की सगाई, आखिर कौन हैं उनके दामाद?

Global Bharat 13 Jul 2026 03:39: PM 1 Mins
फिल्ममेकर इम्तियाज अली की बेटी इदा अली ने की सगाई, आखिर कौन हैं उनके दामाद?

मशहूर फिल्म निर्देशक इम्तियाज अली की बेटी इदा अली ने अपने लॉन्ग-टर्म बॉयफ्रेंड के साथ नॉर्वे में सगाई की है. इदा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सगाई की जानकारी अपने फैन्स को दी है. वह इंस्टाग्राम पर प्रपोजल का प्यारा वीडियो साझा करती हैं, जिसमें इदा अपनी डायमंड रिंग को फ्लॉन्ट करते हुए नजर आती हैं. वीडियो में उनके मंगेतर कृष अग्रवाल भी नजर आते हैं. इदा इस वीडियो का कैप्शन लिखती हैं, “01/07/26 11pm Ytresand”.

इदा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रपोजल की तस्वीरें भी साझा कीं, जिनमें इदा और कृष नजर आ रहे हैं. कृष एक घुटने पर बैठकर इदा की तरफ रिंग बढ़ाते हुए दिख रहे हैं. इस पल में दोनों बेहद खुश और उत्साहित दिख रहे हैं. खुशी कपूर, ओरी, वेदांग रैना, अहसास चन्ना और आलिया कश्यप समेत कई कलाकारों ने इदा को बधाई दी.

इदा अली ने कैलिफोर्निया की चैपमैन यूनिवर्सिटी डॉज कॉलेज ऑफ़ फिल्म एंड मीडिया आर्ट्स से फिल्ममेकिंग की पढ़ाई की है और कई शॉर्ट फिल्मों का निर्देशन किया है, जिनमें गायत्री, रेड और लिफ्ट शामिल हैं. 2017 में इदा ने अपनी पहली शॉर्ट फिल्म लिफ्ट को डायरेक्ट किया था.

इदा अली मशहूर फिल्म निर्देशक इम्तियाज अली की बेटी हैं. साल 2012 में इम्तियाज अली और प्रीति का तलाक हो गया था. बात करें कृष अग्रवाल की तो वह लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं. वह इन्वेस्टमेंट प्रोफेशनल के तौर पर काम करते हैं.

Imtiaz Ali Engagement Diamond Ring Long time Boyfriend Norway

Description of the author

Recent News