प्रेमी के साथ भागी पत्नी, अस्पताल में दहाड़ मारकर रोने लगा पति, पुलिस से हाथापाई और आत्महत्या की कोशिश!

Amanat Ansari 11 Apr 2025 06:25: PM 1 Mins
प्रेमी के साथ भागी पत्नी, अस्पताल में दहाड़ मारकर रोने लगा पति, पुलिस से हाथापाई और आत्महत्या की कोशिश!

नई दिल्ली: बिहार के बेगूसराय सदर अस्पताल में एक हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब पति-पत्नी सबके सामने ही आपस में भिड़ गए. लोगों को समझ में नहीं आ रहा था कि यह हो क्या रहा है. थोड़ी ही देर में समझ आ गया कि मामला ''पति-पत्नी और वो'' का है. दावा किया जा रहा है कि एक महिला पति को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई थी. इस बीच वह सदर अस्पताल पहुंची, जिसकी भनक उसके पति को लग गई.

पति अस्पताल पहुंचा और हंगामा करने लगा. जानकारी मिली है कि महिला अपने बचपन के दोस्त के साथ भाग गई थी. इसी बीच जब उसका पति बोला कि मेरे साथ चलो तो उन्होंने साथ आने से मना कर दिया और प्रेमी के साथ जाने लगी. यह सब होता देखकर पति को बर्दाश्त नहीं हुआ और वह दहाड़ मारकर रोने लगता है. महिला कहती है वह अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती, लेकिन उसका पति उसे घर ले जाने पर आतुर नजर आता है. मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है.

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार, मामला मुफस्सिल थाना इलाके के सांख गांव का है. दावा किया जा रहा है कि साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के सन्हा निवासी आयशा खातून और शहजाद की शादी 2021 में हुई थी, तभी से दोनों में विवाद चल रहा था और जब बर्दाश्त से बाहर हो गया तो, महिला अपनी बच्ची को लेकर बचपन के प्रेमी के साथ फरार हो गई.

पत्नी के लापता होने पर पति सहजाद ने 30 मार्च को थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया. पुलिस ने पत्नी को ढूंढ निकाला और उसका मेडिकल कराने के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंची. इसी बीच शहजाद भी अस्पताल पहुंच गया और चिल्लाने लगा कि मुझे मेरी बीवी चाहिए. वह जमीन पर लेटकर रोने लगता है. इस दौरान अस्पताल में मौजूद हर कोई हैरान रह जाते हैं.

आरोप है कि सहजाद ने पुलिस से भी हाथापाई की और सुसाइड करने की भी कोशिश की, लेकिन उसकी पत्नी उसके साथ जाने को तैयार नहीं हुई. पत्नी कहती है, उसका पति उसे प्रताड़ित करता था और आए दिन उसके साथ मारपीट करता था. उन्होंने बताया कि इन्ही बातों से आजीज होकर वह अपने प्रेमी के साथ भाग गई. हालांकि इस मामले को लेकर अभी तक पुलिस का बयान नहीं आया है.

Bihar Begusarai husband wife husband-wife fight

Recent News