"तुम मोटी हो, मुझे पसंद नहीं" - पत्नी को बॉडी शेमिंग का शिकार बनाकर पति कर दी हत्या

Amanat Ansari 01 Jul 2026 03:25: PM 1 Mins

धरवाड़: शादी के महज सात महीने बाद एक स्टाफ नर्स की अपनी पति द्वारा निर्मम हत्या का मामला सामने आया है. आरोप है कि पति लगातार उसकी शारीरिक बनावट (वजन) को लेकर ताने मारता था, दहेज की मांग करता था और घरेलू हिंसा करता था. मृतका की पहचान प्रियंका कमलाकर (29 वर्ष) के रूप में हुई है. वह धरवाड़ जिले के नवलगुंड तालुक के हनासी गांव में रहती थी. उसकी शादी दिसंबर 2024 में बसवराज वद्दार से हुई थी.

पुलिस और परिजनों के अनुसार, शादी के कुछ हफ्तों बाद ही प्रियंका पर दहेज और शारीरिक-मानसिक प्रताड़ना शुरू हो गई. बसवराज अपने परिवार के साथ मिलकर प्रियंका से पैसे और सोना लाने का दबाव डालता था. साथ ही वह बार-बार उसे "मोटी" कहकर अपमानित करता और कहता था, "तुम मोटी हो, मुझे तुम पसंद नहीं हो. तुम बच्चे नहीं पैदा कर सकतीं."

परिजनों का आरोप है कि प्रियंका दो बार गर्भवती हुई थी, लेकिन पति की मारपीट के कारण दोनों बार गर्भपात हो गया. सोमवार रात को बसवराज ने प्रियंका का गला घोंटकर हत्या कर दी. दो दिन बाद यह घटना सामने आई, जिसके बाद गांव में आक्रोश फैल गया. नवलगुंड पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर बसवराज वद्दार और उसके तीन परिजनों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

उन पर हत्या, दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. प्रियंका के चाचा ने कहा, "वह लगातार कहता था कि उसे प्रियंका पसंद नहीं क्योंकि वह मोटी है. उसकी वजह से हमारी बेटी को इतना प्रताड़ित होना पड़ा. हम सख्त से सख्त सजा चाहते हैं." यह मामला महिलाओं के खिलाफ घरेलू हिंसा, दहेज और बॉडी शेमिंग की समस्या को एक बार फिर उजागर करता है. पुलिस आगे की जांच कर रही है.

Priyanka Kamalakar Basavaraj Waddar Dharwad nurse murder dowry harassment

Recent News