ईशान किशन ने हिलाया अभिषेक शर्मा का सिंहासन, 6 महीने में बनें बने नंबर-1 T20I बल्लेबाज

Amanat Ansari 01 Jul 2026 03:48: PM 1 Mins
ईशान किशन ने हिलाया अभिषेक शर्मा का सिंहासन, 6 महीने में बनें बने नंबर-1 T20I बल्लेबाज

नई दिल्ली: ICC की ताजा T20I खिलाड़ी रैंकिंग में बड़ा उलटफेर हुआ है. भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ने अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़कर बल्लेबाजों की रैंकिंग में पहला स्थान हासिल कर लिया है. ईशान किशन के पास फिलहाल 876 रेटिंग अंक हैं, जबकि अभिषेक शर्मा 869 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं. अभिषेक पिछले करीब 12 महीनों से T20I बल्लेबाजों की रैंकिंग में नंबर-1 पर काबिज थे, लेकिन ईशान ने महज 6 महीनों के अंदर उनका ताज छीन लिया.

ईशान की शानदार वापसी

ईशान किशन दो साल की अनुपस्थिति के बाद जनवरी 2026 में भारतीय टीम में वापसी की थी. वापसी के बाद उन्होंने शानदार फॉर्म दिखाई, जिसकी बदौलत उन्होंने टॉप पोजिशन हासिल कर ली. आयरलैंड दौरे पर उनका प्रदर्शन खास नहीं रहा (1 और 12 रन), लेकिन कुल रेटिंग में वे अभिषेक से आगे निकल गए.

भारतीयों का दबदबा

ईशान के नंबर-1 बनने के साथ T20I बल्लेबाजों की रैंकिंग में टॉप पोजीशन हासिल करने वाले भारत के चौथे पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं. इससे पहले विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव और अभिषेक शर्मा यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं.  

टॉप-10 में कुल चार भारतीय बल्लेबाज

  • ईशान किशन- 1
  • अभिषेक शर्मा- 2
  • तिलक वर्मा- 6
  • सूर्यकुमार यादव- 8

पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान तीसरे स्थान पर हैं. ऑलराउंडर कैटेगरी में शिवम दुबे तीन पायदान ऊपर चढ़कर 7वें स्थान पर पहुंच गए हैं.
अफगानिस्तान के राशिद खान T20I गेंदबाजों में नंबर-1 बने हुए हैं. यह रैंकिंग आयरलैंड के खिलाफ हाल ही में खेली गई T20I सीरीज (जिसमें भारत 0-2 से हारा) के बाद जारी की गई है.

ICC T20I Rankings Ishan Kishan Abhishek Sharma

Recent News