Operation Sindoor: जब से भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चला कर आतंकवाद के पर कतरे हैं तभी से लगातार पाकिस्तान के साथ-साथ आतंकी संगठनों की बेचैनी भी बढ़ने लगी है, यही वजह है कि भारत पर हमला करने की साजिशें लगातार रची जा रही हैं. लेकिन भारतीय जांच एजेंसियां और पुलिस की सतर्कता की वजह से इन सभी षणयंत्रों को पूरी तरह से विफल किया जा रहा है, ऐसी ही एक साजिश को हैदराबाद में भी फेल किया गया है,
हैदराबाद को दहलाने की थी साजिश
पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनका नाम सुराज उर्र रहमान (29) और सईद समीर (28) है, ये दोनों हैदराबाद में किसी बड़े बम विस्फोट की तैयारी में जुटे हुए थे, इन दोनों के तार कुख्यात आतंकी संगठन ISIS के साथ भी जुड़े हुए बताए जा रहे हैं.
दो प्रदेशों की पुलिस ने चलाया संयुक्त अभियान
इन दोनों को पकड़ने के लिए तेलांगना पुलिस और आंध्र प्रदेश पुलिस ने एक संयुक्त ऑपरेशन चलाया था, जिसके बाद एक आरोपी सुराज उर्ररहमान को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम से गिरफ्तार किया गया है. शुरूआत में पुलिस ने रहमान को केवल शक की बिना पर ही गिरफ्तार किया था, लेकिन जब इससे पूछताछ हुई तो इसने पुलिस के सामने सारा सच उगल दिया, और अपने साथी सईद समीर का नाम लिया, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए हैदराबाद से समीर को भी हिरासत में लिया है.
आरोपियों से मिला बम बनाने का सामान
पुलिस ने बताया है कि जब इन दोनों अपराधियों से पूछताछ की गई तो कई सारे चौंकाने वाले खुलासा हुए, और सिर्फ इतना ही नहीं, समीर और रहमान के पास से पुलिस को काफी ज्यादा मात्रा में विस्फोटक पदार्थ भी मिले हैं. इन लोगों के पास बम बनाने के लिए अमोनिया, सल्फर और एल्युमिनियम पाउडर भी मौजूद था, जिससे पता चलता है कि ये लोग हैदराबाद में कोई बड़ा धमाका करने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस की सजगता की वजह से एक हमले को होने से पहले ही रोक दिया गया है.
लगातार पकड़े जा रहे हैं देशद्रोही
इससे पहले जांच एजेंसी भी देश में मौजूद पाकिस्तानी जासूसों पर लगातार शिकंजा कस रह है, हाल ही में पकड़े गए 6 जासूसों के तार पाक उच्चायोग के कर्मचारी दानिश के साथ जुड़े मिले थे, जिनमें एक नाम ज्योति मल्होत्रा का भी शामिल है.