बिहार में बालू माफियाओं पर शिकंजे के लिए सभी जिला खनन अधिकारियों को दिए गए 'एक्शन' के निर्देश

Global Bharat 03 May 2024 01:32: PM 1 Mins
बिहार में बालू माफियाओं पर शिकंजे के लिए सभी जिला खनन अधिकारियों को दिए गए 'एक्शन' के निर्देश

बिहार सरकार ने राज्य में बालू के अवैध खनन, परिवहन और भंडारण पर रोक लगाने के लिए गुरुवार को बड़ी बैठक की. इस मीटिंग में सभी जिला खनन अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में बालू घाटों का निरीक्षण करने और दैनिक आधार पर मुख्यालय को रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया गया है.

बता दें कि बिहार के आरा स्थित बालू घाट पर गुरुवार को ही हुई फायरिंग में 2 मजदूरों की मौत हो गई थी और एक घायल हो गया था, जिसके बाद से स्थानीय पुलिस और राज्य सरकार के द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है.

बिहार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के द्वारा गुरुवार शाम जारी एक बयान में कहा गया है कि राज्यभर के जिला खनन अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में बालू घाटों का निरीक्षण करने और दैनिक आधार पर मुख्यालय को रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया गया है.

बयान में कहा गया है कि नीलाम किए गए सभी बालू घाटों पर बोर्ड लगाने और बालू की ओवरलोडिंग से निपटने के लिए राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) एकीकृत वजन मशीन स्थापित करने और अवैध परिवहन पर नजर रखने के लिए निर्देश भी जारी किए गए हैं.

Recent News