India Pakistan water conflic: भारतीय हमलों से पस्त हुए पाकिस्तान के नेताओं का मानसिक संतुलन लगातार खराब होता जा रहा है. कभी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ हारी हुई सेना के जनरल को फील्ड मार्शल बना देते हैं, तो पूरी पाकिस्तान सरकार इतनी भयानक हार के बाद भी अपनी जीत बताने में जुटी है. लेकिन अब पाकिस्तान के रक्षा मंत्री आसिफ ख्वाजा का बयान उन्हें हंसी का पात्र बना रहा है. पहलगाम हमले के बाद भारत को लगातार परमाणु हमले की गीदड़भभकी देने वाले आसिफ ख्वाजा ने अब कहा है कि भारत ने चिनाब नदी का पानी रोक दिया है, अब नदी में पानी नहीं आ रहा, जब पानी आएगा तो स्विमिंग करेंगे.
बयान से हो रही किरकिरी
आसिफ ख्वाजा के इस बयान की चौतरफा आलोचना हो रही है, लोगों ने सोशल मीडिया पर उनका मजाक उड़ान भी शुरू कर दिया है, सोशल मीडिया यूजर्स पाक रक्षा मंत्री की मानसिक हालत पर प्रश्न खड़े कर रहे हैं. हालांकि ऐसा पहली नहीं है कि पाकिस्तानी मंत्री ने इस तरह का कोई बयान दिया हो. इससे पहले भी भारत को धमकी देते हुए कहा था कि पाकिस्तान एक परमाणु संपन्न देश है, अगर भारत ने कोई हरकत की तो 130 परमाणु मिसाइल तैयार हैं, ये बात अलग है कि जब भारतीय सेना ने पाकिस्तान के अंदर घुस कर इन्हें मारा तो इनकी परमाणु मिसाइलें पता नहीं कहां गायब हो गईं. और ख्वाजा साहब अमेरिका के सामने गिड़गिड़ाने लगे.