नई दिल्ली: इंग्लैंड और भारत के बीच पांचवें और आख़िरी टेस्ट का चौथा दिन, इंग्लैंड को कुछ रन बनाने थे, 6 विकेट बचे थे, लेकिन अचानक कुछ ऐसा होता है कि भारतीय गेंदबाज़ कहर बनकर टूट पड़ते हैं. इंग्लैंड के हालात ये हो जाते हैं कि हार टालने के लिए टूटा हाथ लेकर खिलाड़ी बैटिंग करने आता है. क्रिस बोक्स का एक हाथ चोटिल है. हाथ में इतनी चोट है कि प्लास्टर बंधा है. टीशर्ट के भीतर छिपाया है, लेकिन वो मैदान पर बल्लेबाज़ी करने आते हैं.
सिराज और प्रसिद्ध कृण्णा की धमाकेदार गेंदबाजी ने इंग्लैड का सिस्टम हैंग कर दिया. टेस्ट मैच में इसे चमत्कार कहते हैं...आख़िरी 17 रन चाहिए थे. सिराज गेंदबाज़ी कर रहे थे. 10वें नंबर पर बल्लेबाज़ी कर रहे एटकिंसन एक छक्का मार देते हैं. अभी 12 रनों की दरकार थी. क्रिस वोक्स जिनके हाथ में चोट लगी है, वो स्ट्राइक पर आते हैं, और क्रिकेट इतिहास का पहला मौका था.
जब एक हाथ टीशर्ट में छिपा कर कोई बल्लेबाज़ खेलने आता है! भारत एक विकेट की तलाश में जाता है! रोमांचक मैच में जीते कोई भी लेकिन भारत VS इंग्लैड के बीच आख़िरी मैच का आखिरी पल बेहद शानदार था...! चौथे दिन जो रूट ने 105 और हैरी ब्रूक ने 111 रन की पारी खेली और टीम को जीत के करीब पहुंचाया लेकिन पांचवें दिन काम नहीं आया...हैरी ब्रूक और रूट के आउट होने के बाद भारत ने इंग्लैंड के मुंह से एक बार जीत छीन ली!
आख़िरी दो ओवर में क्या हुआ आपको बताते हैं! इंग्लैंड की तस्वीरें देखिए, उन्हें कुछ रन चाहिए थे. इंग्लैंड के पास 6 विकेट थे, लेकिन आख़िरी दो ओवर में जो ड्रामा हुआ वो हर किसी को हैरान कर रहा था! सिराज के ओवर में एटकिंसन ने छक्का जड़ा हालांकि वो कैच था, प्रसिद्ध कृष्णा नहीं पकड़ पाए! सिराज की आख़िरी देंगे पर एक रन दौड़कर लिया ताकि वोक्स को बैटिंग ना करना पड़े! ये टेस्ट मैच का दूसरी सीरिज़ थी जिसमें 7 हज़ार से ज्यादा रन बने!
टेस्ट मैच किसी भी वक्त पलट जाता है. पहली तस्वीर देखिए, ये ऋषभ पंत की है, जब वो चोटिल होने के बाद पिछले मैच में खेलने आए थे, ये तस्वीर देखिए, ये कुंबले की तस्वीर है, जब वो जबड़ा टूट जाने पर खेलने आए, ब्रेटली भी एक बार चोटिल होने के बाद खेले, जबकि सचिन तो पाकिस्तान के खिलाफ़ नाक से खून बहने के दौरान भी मैदान पर डटे रहे! इंग्लैंड बेशक ये मैच जीत गया लेकिन ये तस्वीरें बहुत कुछ कहती हैं! पांच मैचों की सीरीज़ में इंग्लैंड ने तीन टेस्ट मैच जीते, जबकि भारत सिर्फ एक जीत पाया था. एक ड्रॉ हुआ था...
आख़िरी टेस्ट मैच भारत जीत सकता था. लेकिन फिल्डिंग की वजह से कई मौके गंवाए! रोमांचक मैच का नतीजा चाहे कुछ भी लेकिन क्रिस वोक्स की ये तस्वीरें देखकर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है, क्रिकेट के दिक्कज इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं, क्रिकेट की भावना इसे ही कहते हैं, हाथ टूटा है, पट्टी बंधी है, लेकिन वोक्स टीम की हार टालने के लिए पीच पर आते हैं ये तस्वीरें हर किसी को पसंद आ रही थी, आख़िरी ओवरों में गिल ने तमाम प्रयास किए, लेकिन बुमराह के न होने की कमी भारतीय टीम को खली! फिर भी भारत ने जीतकर रिकॉर्ड बना दिया.