शुरुआत में ही हार मान लिया था पाकिस्तान, बची-खुची कसर सूर्यकुमार ने पूरी कर दी

Amanat Ansari 14 Sep 2025 11:56: PM 1 Mins
शुरुआत में ही हार मान लिया था पाकिस्तान, बची-खुची कसर सूर्यकुमार ने पूरी कर दी

नई दिल्ली: कप्तान सूर्य कुमार यादव के छक्के के साथ भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से मैच हरा दिया है. भारत की तरफ से सूर्य कुमार यादव ने सबसे अधिक 47 रन बनाए. वहीं ऑपनर अभिषेक शर्मा ने 31 रनों की पारी खेली. तिलव वर्मा ने भी कप्तान सूर्य कुमार का भरपूर साथ दिया और 31 रन बनाए. वहीं शिवम दुबे और शुभमन गिल ने 10-10 रनों की पारी खेली. भारत ने केवल 3 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया.

इससे पहले टॉस जीतने के बाद पाकिस्तान की टीम शुरुआत में ही लड़खड़ा गई, हार का कारण बनी. 0 रन पर ही उसका पहला विकेट गिर गया. हालांकि बाद में आए कुछ बल्लेबाजों ने अच्छा करने की कोशिश की, लेकिन वह भारत के धाकड़ गेंदबाजों के सामने कुछ भी नहीं कर पाए. 180-190 वाले पिच पर पाकिस्तान की पूरी टीम केवल 127 रनों पर ढेर हो गई. पाकिस्तान की तरफ से ज्यादा सबसे ज्यादा शहजादा फरहान ने 40 रनों की पारी खेली. और अंत के ओवरों में पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज शाहीन शाह अफरिद्दी ने ताबड़तोड़ 33 रन बनाए. इनके अलावा पाकिस्तान का कोई भी बल्लेबाज चल नहीं पाया.

Pakistan India Surya Kumar Yadav Shaheen Shah Afridi

Recent News