भारतीय मूल के व्यवसायी का अमेरिका में हमले का बाद निधन

Global Bharat 10 Feb 2024 11:40: AM 1 Mins
भारतीय मूल के व्यवसायी का अमेरिका में हमले का बाद निधन

भारतीय मूल के एक व्यवसायी की अमेरिका के वाशिंगटन शहर में एक हिंसक हमले के बाद मृत्यु हो गई। 41 वर्षीय विवेक तनेजा की 2 फरवरी को किसी बात पर एक व्यक्ति से हिंसक झड़प हो गई, जिसके बाद तनेजा गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पिछले कुछ दिनों में अमेरिका में भारतीय मूल के लोगों खासकर छात्रों पर हमलों की घटना में बढ़ोतरी हुई है जिसने अधिकारियों की चिंता बढ़ा रखी है। 

मामले का खुलासा तब हुआ जब कानून प्रवर्तन की टीम को रात लगभग 2 बजे शोटो रेस्तरां के ठीक बाहर, 15वीं स्ट्रीट नॉर्थवेस्ट के 1100 ब्लॉक पर हमले की खबर मिली। वहां पहुंचने पर अधिकारियों ने विवेक तनेजा को फुटपाथ पर गंभीर रूप से घायल पड़ा पाया। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन बुधवार को गंभीर चोटों के चलते वह जीवन की जंग हार गए।

प्रारंभिक में पता चला है कि मौखिक विवाद के बाद एक अज्ञात व्यक्ति ने तनेजा पर जानलेवा हमला कर दिया जिसके बाद तनेजा जमीन पर गिर गए, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोट आई। पुलिस अब तनेजा की मौत को हत्या मान रही है और जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी कैमरे में यह पूरी घटना कैद हो गई है। इसके बाद जिससे मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग (एमपीडी) ने संदिग्ध की पहचान करने और उसका पता लगाने के लिए जनता से सहायता की मांग की है।

डायनेमो टेक्नोलॉजीज के सह-संस्थापक और अध्यक्ष तनेजा ने कंपनी की रणनीतिक वृद्धि और साझेदारी पहल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

एमपीडी ने अपराध के लिए जिम्मेदार व्यक्ति या व्यक्तियों की गिरफ्तारी और सजा दिलाने वाली जानकारी प्रदान करने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए इनाम की घोषणा की है। हाल में, अमेरिका में भारतीय मूल के लोगों पर एक के बाद एक कई हमलों की घटनाएं सामने आई हैं। पिछले दिनों शिकागो में भारतीय छात्र सैयद मजाहिर अली पर हमले की घटना सामने आई थी। वहीं, जॉर्जिया के लिथोनिया शहर में 25 वर्षीय छात्र विवेक सैनी पर एक बेघर नशेड़ी ने हिंसक हमला कर दिया था। इस वर्ष संयुक्त राज्य अमेरिका में चार अन्य भारतीय मूल के छात्रों की मृत्यु की की घटनाएं भी सामने आई हैं। 

vivek taneja indian man attacked in usa indian man attacked in america Dynamo Technologies

Recent News