कांवड़िए आतंकवादी और नशेड़ी हैं...मौलाना साजिद रशीदी के बयान से भड़का विवाद

Global Bharat 06 Aug 2026 10:43: PM 1 Mins
कांवड़िए आतंकवादी और नशेड़ी हैं...मौलाना साजिद रशीदी के बयान से भड़का विवाद

लखनऊ: शिवभक्त कांवड़ियों को लेकर दिए गए मौलाना साजिद रशीदी के विवादित बयान के बाद मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है. अब गाजियाबाद की लोनी विधानसभा सीट से भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर ने लखनऊ के हजरतगंज थाने में मौलाना के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है.

जानकारी के मुताबिक, मौलाना साजिद रशीदी ने एक टीवी डिबेट के दौरान कांवड़ियों की तुलना आतंकवादियों से करते हुए उन्हें आतंकवादी और नशेड़ी बताया था. बयान सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं और कई हिंदू संगठनों के साथ भाजपा नेताओं ने इसे करोड़ों शिवभक्तों का अपमान बताया.

भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि मौलाना के बयान से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं और समाज में वैमनस्य फैलाने की कोशिश की गई है. उन्होंने मांग की है कि मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की जाए. साथ ही राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत भी कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई है.

मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है. भाजपा नेताओं ने मौलाना के बयान की कड़ी आलोचना करते हुए इसे सनातन आस्था और कांवड़ यात्रा का अपमान बताया है. वहीं, सोशल मीडिया पर भी बड़ी संख्या में लोग मौलाना के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

फिलहाल हजरतगंज पुलिस को तहरीर सौंप दी गई है. पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक एफआईआर दर्ज होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस का कहना है कि जांच और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी.

Maulana Sajid Rashidi Kanwariya Terrorist Remark Nand Kishor Gurjar Hazratganj Police Complaint NSA Demand Against Sajid Rashidi

Description of the author

Recent News