अमेरिका-ईरान झड़प में भारतीय जहाज फंसा, एक नाविक की जान गई

Amanat Ansari 09 May 2026 12:24: PM 1 Mins
अमेरिका-ईरान झड़प में भारतीय जहाज फंसा, एक नाविक की जान गई

नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिका और ईरान के बीच हुई गोलीबारी में एक भारतीय मालवाहक जहाज बुरी तरह फंस गया. इस घटना में जहाज पर काम कर रहे एक भारतीय नाविक की मौत हो गई, जबकि बाकी 17 नाविकों को सुरक्षित बचा लिया गया. मृत नाविक की पहचान गुजरात के द्वारका जिले के जाम सलाया कस्बे के रहने वाले अल्ताफ तालाब केर के रूप में हुई है.

जहाज ‘अल फैज नूर सुलेमानी’ दुबई से यमन की ओर माल ले जा रहा था. घटना के समय अल्ताफ इंजन रूम के पास थे. भारतीय वाणिज्य दूतावास ने घटना की पुष्टि की और गहरा दुख व्यक्त किया. दूतावास ने जहाज मालिक से संपर्क बनाए रखते हुए आगे की जानकारी जुटाने और जरूरी मदद मुहैया कराने का आश्वासन दिया.

17 नाविकों का किया गया रेस्क्यू

इंडियन सेलिंग वेसेल्स एसोसिएशन के महासचिव आदम भाया के अनुसार, हमले के दौरान जहाज को काफी नुकसान पहुंचा और वह डूबने लगा. दूसरे जहाज ‘प्रेम सागर’ ने तुरंत मदद पहुंचाई और सभी 17 नाविकों को बचा लिया. उन्हें शुक्रवार शाम दुबई लाया गया. भाया ने दुबई स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास को पत्र लिखकर मदद मांगी है.

उन्होंने मृत नाविक के अंतिम संस्कार में सहायता और परिवार को हर संभव समर्थन देने की अपील की. जहाज पर सवार सभी 18 सदस्य भारतीय थे. यह घटना नाविक समुदाय में गहरी चिंता और दुख का कारण बन गई है.

Iran War US War Iran-US Death of Indian Sailor Firing on Indian Ship in Iran

Recent News