ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर की दबंगई ऐसी, माफी के लिए पैरों में गिरा युवक, पर गालियां देते हुए मारी लात

Abhishek Chaturvedi 05 Apr 2026 05:06: PM 1 Mins
ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर की दबंगई ऐसी, माफी के लिए पैरों में गिरा युवक, पर गालियां देते हुए मारी लात

इंदौर का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक जमीन पर बैठा दिख रहा है...सामने खड़े ट्रैफिक पुलिसवाले के पैर पड़ रहा है, उससे माफी मांग रहा है...लेकिन सामने खड़ा पुलिसकर्मी जो सब इंस्पेक्टर बताया जा रहा है, वो गालियां दे रहा है...

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

यहां तक कि युवक को ये भी कहा कि दो-दो पुलिस वाले आगे खड़े थे तेरे, और तु बोल रहा है, रोकेगा नहीं...युवक बार-बार कहता है सर आपके कहने पर मैंने रोक दिया, लेकिन वो नहीं मानता...वीडियो वायरल होते ही हड़कंप मच गया..

4 महीने पुराना बताया जा रहा वीडियो

पता चला ये वीडियो चार महीने पुराना है. इंदौर के रेडिसन चौराहे पर ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर बलराम सिंह तोमर ने एक युवक के साथ मारपीट की, ऐसे आरोप लगे हैं.. ट्रैफिक डीजीपी ने अब जांच की बात कही है, फिलहाल ये पता किया जा रहा है कि पूरी कहानी क्या था, वीडियो में दिखने वाले युवक की गलती क्या थी, और बात इतनी आगे कैसे बढ़े, ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर ने इतनी हदें क्यों पार की, जांच के बाद ये खुलासा हो पाएगा.

जांच के बाद एक्शन

मीडिया रिपोर्ट में ये दावा भी किया जा रहा है

कि जब ये घटना हुई तो युवक ने कोई शिकायत नहीं थी, पर अब जब वीडियो वायरल हो चुका है, और जांच के आदेश जारी हो चुके हैं तो पीड़ित के बयान भी लिए जा सकते हैं, यहां तक कि ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर के बयान भी दर्ज हो सकते हैं, ताकि पूरे मामले का पर्दाफाश हो सके. फिलहाल इस वीडियो ने पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़े कर दए हैं. आखिर कोई बीच सड़क किसी के साथ ऐसी हरकत कैसे कर सकता है. बातचीत से ऐसा लगता है पूरा मामला गाड़ी न रोकने को लेकर है, अक्सर कई लोग ट्रैफिक पुलिस के इशारा करने के बाद भी गाड़ी नहीं रोकते, पर गाड़ी न रोकने की सजा क्या कोई इस तरीके से दे सकता है, क्या किसी को ऐसा अधिकार मिला है, अगर नहीं तो फिर ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर ने ऐसा क्यों किया, ये बड़ा सवाल है.  

indore sub inspector beaten youth viral video mp traffic police mp news mp news today indore news indore news indore news today इंदौर न्यूज इंदौर ताजा समाचार मध्य प्रदेश न्यूज मध्य प्रदेश समाचार

Recent News