ट्रेन में बनाया था शराब तस्करी का सीक्रेट तहखाना, RPF के जवान भी रह गए दंग

Abhishek Chaturvedi 05 Apr 2026 05:25: PM 1 Mins
ट्रेन में बनाया था शराब तस्करी का सीक्रेट तहखाना, RPF के जवान भी रह गए दंग

कभी गाड़ी के टायरों में भरकर तो कभी शराब को किसी सामान में छिपाकर बिहार में खूब तस्करी की जा रही है, लेकिन ऐसा पहली बार हुआ जब किसी ट्रेन से शराब तस्करी का सीक्रेट तहखाना मिला है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही सनसनी फैल गई, लोग कानून-व्यवस्था और शराब तस्करों की सोच पर सवाल उठाने लगे.

पूरा मामला 3 अप्रैल का बताया जा रहा है. जब दिल्ली के आनंद विहार से बिहार के रक्सौल जा रही ट्रेन नंबर 15274, सत्याग्रह एक्सप्रेट में अचानक ट्रेन की छत से बारिश होने लगी. शुरुआत में लोगों को लगा कि ये बारिश की बूंदे हो सकती है, लेकिन जब उससे दुर्गंध आने लगी तो लोगों ने इसकी सूचना आरपीएफ के जवानों को दी. और उसके बाद कोच नंबर S-4 के बाथरूम के पास आरपीएफ के जवान पहुंचकर जांच करते हैं.

जांच में चौंकाने वाला खुलासा

जांच में पता चलता है ट्रेन की छत से बारिश नहीं बल्कि शराब की बूंदे टपक रही थी, छत के पास एक सीक्रेट तहखाना बनाया गया था, जिसमें शराब की कई बोतलें रखी गई थीं, चूंकि ये ट्रेन बिहार जा रही थी, इसलिए ये सवाल भी उठने लगे कि शराब तस्करों ने आखिर ट्रेन में इस तरीके का एक्सेस कैसे हासिल कर लिया, आखिर वो ट्रेन की छत में किसकी मदद से ऐसा सीक्रेट तहखाना बनाकर शराब ले जा रहे थे. अब तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. लेकिन पुलिस जांच में जुटी हुई है.

टूटी बोतलों से खुला खेल

अगर ये शराब की बोतलें ट्रेन की तेज रफ्तार से टूटती नहीं, ट्रेन की छत से इनका रिसाव नहीं होता, तो शायद इसका खुलासा हो भी नहीं पाता, और ट्रेन के जरिए दिल्ली से बिहार शराब की बोतलें पहुंच जाती, जहां मनमाने दाम पर तस्कर इसको बेचते. पर एक गलती ने उनकी पोल खोल दी, और अब उन लोगों का पता लगाया जा रहा है, जिन्होंने ट्रेन को शराब तस्करी का अड्डा बनाया, पर सवाल ये भी है कि आखिर उन लोगों का साथ इस घटना में किसने दिया.

liquor smuggling through train liquor smuggling bihar rpf seized almost 20 liquor bottle in train bihar news satyagrah express rpf शराब तस्करी शराब तस्करी बिहार ट्रेन बिहार शराब तस्करी बिहार समाचार बिहार न्यूज

Recent News