नेपाल की बालेन शाह सरकार ने ईरान-इजरायल के बीच दो नए फैसले लिए हैं. रविवार के दिन नेपाल सरकार ने सरकारी कार्यालयों को लेकर बड़ा फैसला लिया. सरकार के प्रवक्ता सस्मित पोखरेल ने कहा, पहला फैसला छुट्टी को लेकर है, जबकि दूसरा फैसला सरकारी दफ्तर के समय का है.
अब हफ्ते में दो दिन होगी छुट्टी
ईरान-इजरायल जंग के बीच पैदा हुए पेट्रोल-डीजल संकट की वजह से सरकार ने शनिवार और रविवार दो दिन का साप्ताहिक अवकाश गोषित किया है. बता दें कि अभ तक नेपाल में सिर्प शनिवार को साप्ताहिक अवकाश मिलता था, लेकिन इस हफ्ते से दो दिन की छुट्टी मिलेगी. ताकि पेट्रोल-डीजल की खपत कम हो. इसकी वजह से दिक्कत न हो.
सरकारी दफ्तर के समय में बदलाव
चूंकि छुट्टियां दो दिन की जा रही है, इस वजह से काम प्रभावित होने का खतरा है, जिसे देखते हुए सरकारी कार्यालयों के समय में बड़ा बदलाव किया गया है. पहले सरकारी दफ्तर के खुलने का समय सुबह 10 बजे निर्धारित था, और शाम 5 बजे ऑफिस बंद होता था, लेकिन अब सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक सरकारी दफ्तर खुलेंगे. जिसका मतलब ये हुआ कि अब सरकारी दफ्तरों में एक घंटे ज्यादा काम होगा, हफ्ते के हिसाब से देखें तो 5 घंटे ज्यादा काम होगा.
शैक्षणिक संस्थानों पर कोई नियम नहीं
शैक्षणिक संस्थानों में समय का नियम लागू नहीं होगा, बल्कि पहले शैक्षणिक संस्थान जितने बजे खुलते थे, और जितने बजे बंद होते थे, उसी हिसाब से चलेगा. नई व्यवस्था सोमवार से पूरे देश में लागू होगा. सरकारी कर्मचारियों के लिए ये फैसला थोड़ा चौंकाने वाला हो सकता है. लेकिन पेट्रोल-डीजल की संकट की वजह से चूंकि कई देशों में वर्क फ्रॉम होम सिस्टम लागू हो चुका है, कई देश ईंधन आपूर्ति को लेकर संकट का सामना कर रहे हैं, कई देशों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं, इसलिए नेपाल सरकार के इस फैसले के बाद ये भी कहा जा रहा है कि लंबे वक्त तक अगर हालात नहीं सुधरे तो बालेन शाह सरकार को कोई और कड़े कदम उठाने होंगे.