क्या राघव चड्ढा के साथ केजरीवाल के शीशमहल में वही घटना हुई, जो स्वाति मालीवाल के साथ हुआ. ये खुलासा जैसे ही आम आदमी पार्टी हरियाणा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने किया, कई सवाल उठने लगे, क्या केजरीवाल की पार्टी में इस तरीके की चीजें आम बात है, या फिर इन दावों में दम नहीं है.
राजदार राघव जी वो क्यो नहीं बताते जब आपको
— नवीन जयहिन्द???????? (@NaveenJaihind) April 3, 2026
शीशमहल में बुलाके
मुर्गा ???? बनाके पीटा गया था
तो आप की आँख में चोट लगी जो इंग्लैंड में जाके ठीक हुई जब आशुओं का सैलाब आया था
आपसे हिम्मत वाली तो महिला सांसद निकली जिसने लोगो को कुछ पिटाई का तो बताया
हिम्मत दिखाओ राघव लोगो को बताओ pic.twitter.com/pJXD4taMFk
नवीन जयहिंद ने बकायदा अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो शेयर कर लिखा है, राजदार राघव जी वो क्यो नहीं बताते जब आपको शीशमहल में बुलाके मुर्गा बनाके पीटा गया था. तो आप की आँख में चोट लगी जो इंग्लैंड में जाके ठीक हुई जब आंसुओं का सैलाब आया था. आपसे हिम्मत वाली तो महिला सांसद निकली जिसने लोगो को कुछ पिटाई का तो बताया. हिम्मत दिखाओ राघव लोगो को बताओ.
नवीन जयहिंद ये भी कहते हैं कि पंजाब का पैसा जो सिंगापुर जाना था, वो इंग्लैंड चला गया, तो राघव चड्ढा से केजरीवाल नाराज हो गए. इसे लेकर बात बढ़ गई थी. हालांकि इन दावों की कोई पुष्टि नहीं करता. नवीन जयहिंद के दावे पर न तो आम आदमी पार्टी की ओर से कोई प्रतक्रिया आई है, और ना ही राघव चड्ढा की ओर से. पर राघव ने उन लोगों को करारा जवाब दिया है, जो राघव पर तरह-तरह के आरोप लगा रहे थे.
ये आप भी जानते हैं कि राज्यसभा में उपनेता के पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा को लेकर बयानबाजी तेज हो चली है. वो खुद वीडियो जारी कर कह रहे हैं पंजाब मेरा घर है, मेरी मिट्टी है, आत्मा है, जो लोग कह रहे हैं मैं पंजाब के मुद्दों को संसद में उठाने में विफल रहा हूं, उन्हें ये ट्रेलर जरूर देखना चाहिए, पिक्चर अभी बाकी है...
To my colleagues in AAP who were forced to issue videos saying that “Raghav Chadha failed to raise Punjab’s issues in Parliament”, here is a small trailer…Picture Abhi Baaki Hai.
— Raghav Chadha (@raghav_chadha) April 5, 2026
Punjab isn’t a talking point for me. It is my home, my duty, my soil, my soul❤️ pic.twitter.com/qdTMHK4sqU
राघव चड्ढा का अगला कदम क्या होगा, ये उनके फैंस जानना चाहते हैं, पर साथ ही सवाल ये भी है कि वो चार लोग कौन थे, जिनका जिक्र नवीन जयहिंद ने किया है, जो राघव चड्ढा के साथ कथित मारपीट के वक्त शीशमहल में मौजूद थे. क्या राघव चड्ढा के साथ पहले ज्यादती हुई, उसके बाद उन्हें उपनेता पद से हटाया गया, और मीडिया में नया नैरेटिव गढ़ने की कोशिश हुई, उन पर ये आरोप लगाया गया कि ये पार्टी के मुद्दे संसद में नहीं उठा रहे हैं...